Cryptocurrency prices: जानें Bitcoin, ether, dogecoin जैसी क्रिप्टोकरेंसी में कितनी आई तेजी

बिटकॉइन की कीमत 57,000 डॉलर से नीचे jरही लेकिन अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बढ़ गईं

अपडेटेड Dec 03, 2021 पर 12:38 PM
Bitcoin, ether, dogecoin जैसी क्रिप्टोकरेंसी में आई तेजी

Cryptocurrency Prices: बिटकॉइन की कीमत 57,000 डॉलर से नीचे रही लेकिन अन्य क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें बढ़ गईं। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 56,586 डॉलर तक बढ़ी। देखने वाली बात यह है कि बिटकॉइन की कीमत हाल ही में लगभग 69,000 डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। साल दर साल से इसकी तुलना करें तो इसमें 95 फीसदी की तेजी आई है। इस बीच, CoinGecko के अनुसार वैश्विक क्रिप्टो मार्केट कैप मामूली रूप से बढ़कर 2.74 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है।

वज़ीरएक्स के सीओओ सिद्धार्थ मेनन ने कहा कि बिटकॉइन में थोड़ी करेक्शन आई है और यह 57000 डॉलर पर सेटल होता नजर आ रहा है। हालांकि, चार्ट पैटर्न के आधार पर बीटीसी की स्थिति मजबूत दिख रही थी। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही बिटकॉइन में तेजी नजर आएगी।

BREAKING NEWS: दूरसंचार विभाग ने वापस की 6000 करोड़ की बैंक गारंटी, Bharti Airtel और VI के शेयरो में दिखा उछाल

दुनिया का दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ethereum blockchain से जुड़ा कॉइन Ether मामूली रूप से 4,539 डॉलर तक बढ़ गया। कॉइनडेस्क के अनुसार Dogecoin की कीमत 1% से बढ़कर 0.20 डॉलर हो गई। अन्य क्रिप्टो जैसे Litecoin, XRP, Polkadot, Uniswap, Cardano, Solana, Polygon की कीमतों में भी तेजी आई।


मेनन ने कहा कि Ethereum अपने प्लेटफॉर्म और इंफ्रास्ट्रक्चर को और बेहतर कर रह है। वह अपने क्लाइंट के लिए GameOn टेक्नोलॉजी के साथ साझेदारी कर NFT गेम्स लाने की तैयारी कर रहा है। ताकि, गेमिंग की दुनिया में इस्तेमाल बढ़ सके। इससे इसके ऊंचाई के नये स्तर पर जाने की उम्मीद है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।