बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने मुंबई के सांताक्रूज इलाके में अपनी कमर्शियल प्रॉपर्टी को 60 महीने के लिए किराए पर दिया है। सलमान खान ने अपनी 2,140.71 वर्ग मीटर में फैली कमर्शियल प्रॉपर्टी को लैंडक्राफ्ट रिटेल प्राइवेट लिमिटेड (LandCraft Retail) को किराए पर दिया है। ये कमर्शियल प्रॉपर्टी लीज पर दी गई है, जिसमें अब एक फ्रेश गोरमे स्टोर (Gourmet) खुलेगा। सलमान खान की इस प्रॉपर्टी में लोअर ग्राउंड फ्लोर, ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट और सेकंड फ्लोर शामिल हैं।
