5 टिप्स का इस्तेमाल कर बुक सकते हैं सस्ती हवाई टिकट, जानिए तरीका

अगर आप भी फ्लाइट की टिकट मंहगी होने के कारण बुक नहीं करा रहे हैं तो इन टिप्स का इस्तेमाल कर आप सस्ती टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आप हवाई टिकट इमरजेंसी में बुक नहीं कर रहे हैं और आपके पास बुकिंग कराने के लिए कम से कम 6 हफ्ते का समय है तो आप काफी सस्ते में हवाई टिकट बुक कर सकते हैं

अपडेटेड Jan 26, 2023 पर 7:00 PM
मंगलवार से वीरवार के बीच फ्लाइट का किराया कम होता है जबकि वीकेंड पर ये ज्यादा होता है।

अगर आप भी फ्लाइट की टिकट मंहगी होने के कारण बुक नहीं करा रहे हैं तो इन टिप्स का इस्तेमाल कर आप सस्ती टिकट बुक कर सकते हैं। अगर आप हवाई टिकट इमरजेंसी में बुक नहीं कर रहे हैं और आपके पास बुकिंग कराने के लिए कम से कम 6 हफ्ते का समय है तो आप काफी सस्ते में हवाई टिकट बुक कर सकते हैं। आप इन 5 टिप्स का इस्तेमाल कर कम कीमत पर घरेलू औरे इंटरनेशनल दोनों तरह की टिकट बुक कर सकते हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में..

मंगलवार से वीरवार की फ्लाइट करें बुक

अगर जरूरी नहीं है तो आप वीकेंड की जगह वीकडे यानी मंगलवार से वीरवार तक की टिकट ले सकते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि मंगलवार से वीरवार के बीच फ्लाइट का किराया कम होता है जबकि वीकेंड पर ये ज्यादा होता है। इसलिए बुकिंग मंगलवार से वीरवार के बीच कराने का विकल्प है तो वीकडे की टिकट कराएं।


अन्य साइट्स पर भी चेक करें रेट

फ्लाइट टिकट बुक करने से पहले 3 से 4 वेबसाइट चेक करें क्योंकि अलग-अलग वेबसाइट पर एक ही टिकट की कीमत अलग-अलग शो होती है। इसलिए बुकिंग से पहले सभी वेबसाइट्स पर प्राइस चेक जरूर करें।

छह हफ्ते पहले एडवांस में कराए बुकिंग

अगर आपके पास घरेलू या इंटरनेशनल हवाई टिकट करने के लिए 6 हफ्ते से ज्यादा का समय है तो टिकट पहले बुक करना सही होता है। हवाई टिकट 6 हफ्ते पहले बुक कराने से आपको कम कीमत पर टिकट मिल जाएगी। टूर कंपनियों के मुताबिक टिकट बुक कराने के लिए ये अच्छा गैप होता है। कम समय की बुकिंग कराने पर टिकट महंगी मिलती है।

एयरलाइंस की वेबसाइट पर चेक करें प्राइस

हवाई टिकट बुक कराने से पहले एयरलाइन की वेबसाइट पर जाकर प्राइस चेक कर लें। कई बार एयरलाइंस कंपनियां डिस्काउंट ऑफर चला रही होती हैं जिसका फायदा आप उठा सकते हैं।

24 घंटे पहले चेक करें हवाई किराया

अपनी टिकट की बुक करने के 24 घंटे बाद एयरफेयर चेक करें कि हवाई किराया कम हुआ या नहीं। अगर एयरफेयर कम हो गया है तो अपनी टिकट कैंसिल करके फिर से टिकट बुक कर दें। कई बार बिना पेनल्टी के भी आप अपनी टिकट कैंसिल कर सकते हैं।

Adani Group का बड़ा फैसला, अमेरिकी निवेशक Hindenburg के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।