छठ पूजा पर कर्मचारियों के लिए आई खुशखबरी, DA में हुआ 9 फीसदी का उछाल- इन्हें होगा फायदा

छठ पूजा से पहले BSNL के कर्मचारियों का भी महंगाई भत्‍ता बढ़ गया है

अपडेटेड Nov 09, 2021 पर 7:25 PM

छठ पूजा से पहले BSNL के कर्मचारियों का भी महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ गया है। ये DA में बढ़ोतरी नवंबर से लागू होगी। नवंबर से कर्मचारियों का DA सैलेरी में बढ़कर आएगा। इसके अलावा कर्मचारियों को हाउस रेंट अलॉउंस (HRA) भी मिलेगा। यानी BSNL के कर्मचारियों को डबल फायदा होने वाला है।

इतना बढ़ेगा DA

सरकारी आदेश के मुताबिक DA की रकम 170% से बढ़कर 179.3% कर दी गई है। BSNL के Board level और बोर्ड लेवल पोस्ट से नीचे सभी कर्मचारियों को बढ़ी दर से मिलेगा। यह DA उन कर्मचारियों का बढ़ाया गया है जो 2007 के पे रिवीजन के आधार पर Salary पा रहे हैं।

 7th Pay Commission: सात दिन बाद 31% DA के साथ वेतन देगी मोदी सरकार, बढ़ेंगे 20484 रुपये- जानें गणित

DA अब 179.3% कर दिया गया है

एसिस्टेंट जनरल मैनेजर के आदेश के मुताबिक 1 जुलाई 2021 से DA को बढ़ाकर 170.5 फीसदी से बढ़ाकर 173.8 फीसदी कर दिया। अब 1 अक्टूबर 2021 से 179.3 फीसदी कर दिया गया। बीते दिनों सरकार ने भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) में कुल 1,49,577 कर्मचारी थे, जिनमें 78,323 लोगों ने वीआरएस ले ली। यानी अपनी मर्जी से रिटायर हो गए।


31 फीसदी हो गया है मंहगाई भत्ता

सरकार ने कल डीए के साथ पेंशनभोगियों के महंगाई राहत यानी DR में भी 3 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। DA और DR में यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2021 से लागू मानी जाएगी। अब केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) 28 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी हो गया है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का DA और DR 1 जुलाई 2021 से 3% की बढ़ोतरी करके 31% कर दिया गया है। इससे 47 लाख 14 हजार केंद्र सरकार के कर्मचारी और 68 लाख 62 हजार पेंशनर को फायदा होगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।