Get App

BSNL Plan: 15 महीने तक एक्टिव रहेगी SIM, जानिए क्या है 199 रुपये मंथली खर्च वाला रिचार्ज प्लान

BSNL Rupees 2998 Plan: बीएसएनएल के पास कई ऐसे प्लान है जो एक साल से ज्यादा वैलिडिटी देते हैं। यहां आपको BSNL के ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे है जिसमें 15 महीने सिम एक्टिव रहती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 24, 2023 पर 7:32 PM
BSNL Plan: 15 महीने तक एक्टिव रहेगी SIM, जानिए क्या है 199 रुपये मंथली खर्च वाला रिचार्ज प्लान
BSNL के 2,998 रुपये के प्लान की वैलिडटी 455 दिनों की है।

BSNL Rupees 2998 Plan: बीएसएनएल के पास कई ऐसे प्लान है जो एक साल से ज्यादा वैलिडिटी देते हैं। यहां आपको BSNL के ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे है जिसमें 15 महीने सिम एक्टिव रहती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) का एक 2,998 रुपये का प्लान है जिसमें 455 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL का 2,998 रुपये का रिचार्ज प्लान

BSNL के 2,998 रुपये के प्लान की वैलिडटी 455 दिनों की है। यानी, इसमें ग्राहकों को कुल 15 महीने 15 दिन की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा रोजाना मिलता है। अगर आप अपने लिए लंबी वैलिडिटी का प्लान देख रहे हैं तो ये आपके काम आएगा। इस प्लान की खासियत है कि इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और 100 SMS रोजाना फ्री मिलेंगे। साथ ही Eros Now का मंथली सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

ये है इस प्लान की मंथली कॉस्ट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें