BSNL: क्या आप भी BSNL के ग्राहक हैं और अपने लिए सालाना रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के पास कई सालाना प्लान है जिसमें एक बार रिचार्ज करके आप पूरे साल के लिए फ्री हो सकते हैं। बीएसएनएल का सबसे सस्ता सालाना प्लान 1,515 रुपये का है। अगर इस सालाना प्लान की मंथली कॉस्ट देखें तो वो सिर्फ126 रुपये आती है।
