BSNL 5G Service: देश की सार्वजनिक क्षेत्र की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) 5जी सर्विस (5G Service) साल 2024 में शुरू करेगी। ये जानकारी केंद्रीय सूचना और तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Telecom Minister Ashwini Vaishnaw) ने गुरुवार को दी है। BSNL की 5G सर्विस शुरू होने का इंतजार ग्राहक लंबे समय से कर रहे हैं। मंत्री ने कहा कि BSNL ने सर्विस को शुरू करने के लिए TCS और C-DOT के कंसोर्टियम को शॉर्टलिस्ट किया गया है और ऑर्डर देने के एक एक साल के अंदर ग्राहकों को 5G सर्विस मिलने लगेगी।
ओडिशा में जल्द शुरू होगी 5G सर्विस
सूचना और तकनीक मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि BSNL 2024 में 5जी सर्विस शुरू करेगा। उन्होंने यह सभी बातें ओडिशा में जियो (Jio) और एयरटेल (Airtel) की 5G सर्विस शुरू करने के दौरान बताई हैं। उन्होंने कहा कि पूरे ओडिशा में 2 साल में 5G सर्विस शुरू हो जाएगी। भुवनेश्वर और कटक में आज से 5G सर्विस शुरू हो गई है। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी 2023 से पहले राज्य में 5G सर्विस शुरू की जानी थी, जिसे समय पर पूरा कर लिया गया है।
लगाए जाएंगे 5000 मोबाइल टावर
मोदी सरकार (Modi Government) ने राज्य में टेलिकॉम कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए 5,600 करोड़ रुपये आवंटित कर दिये हैं। ओडिशा के 100 गांवों में 4G सर्विस के लिए 100 टॉवर लगाए जाएंगे। पूरे राज्य में 5,000 टॉवर लगाए जाएंगे ताकि कम्यूनिकेशन सर्विस को बेहतर किया जा सके।