BSNL Annual Prepaid Plan: अगर आप बीएसएनल (BSNL) के ग्राहक हैं तो आपके लिए एक अच्छी न्यूज है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने यूजर्स के लिए एक नया सालाना प्रीपेड रीचार्ज प्लान लॉन्च किया है। नए प्लान की कीमत एक साल यानी 365 दिनों के लिए 797 रुपये है। 800 रुपये से कम में यूजर्स को पूरे साल के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल, हाई-स्पीड 4G डेटा, फ्री SMS सहित और भी बहुत कुछ मिलेंगे।
797 रुपये वाले प्लान के बेनेफिट्स
BSNL के इस शानदार प्लान की वैलिडिटी पूरे एक साल यानी 365 दिन की है। इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे साल तक हर दिन 2 GB डेटा इस्तेमाल करने के लिए मिलेगा। डेली डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद आपको 40kbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी।
इसके अलावा BSNL अपने इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर यानी लोकल या STD अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर भी देती है। इसमें यूजर्स को रोमिंग कॉल भी मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को मैसेजिंग के लिए हर दिन 100 SMS फ्री मिलेंगे।
BSNL 797 रुपये के प्लान पर अतिरिक्त 30 दिनों की वैधता भी प्रदान कर रहा है। इसका मतलब है कि नए प्लान के साथ जल्द रीचार्ज करने वाले यूजर्स को 365+30=395 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी। यह अतिरिक्त 30 दिनों की पेशकश वैध है यदि आप 12 जून तक 797 रुपये की योजना के साथ रिचार्ज करते हैं।