BSNL अपने ग्राहकों के बीच किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई सालाना प्लान है, जिसका हर महीने का खर्च 150 रुपये से भी कम आता है। यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही 1,515 रुपये के सालाना प्रीपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसका हर महीने का खर्च 126 रुपये आता है। यहां आपको बीएसएनएल के 1,515 रुपये और 1,499 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं।
BSNL का 1,515 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Annual Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 2999 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 12 महीने यानी 365 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। यानी, पूरे साल ग्राहकों को करीब 720GB इंटरनेट डेटा मिलता है। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। BSNL हाई इंटरनेट स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी 40Kbps की स्पीड मिलेगी। BSNL के इन प्लान में किसी भी OTT का सब्सक्रिप्शन मुफ्त नहीं दिया जाता है।
अगर 1,515 रुपये के बीएसएनएल प्लान का मंथली खर्च 126 रुपये आता है। 126 रुपये के मंथली खर्च में ग्राहकों को 12 महीने अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त SMS और 720 GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये बीएसएनएल ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी प्लान है।
BSNL का 1,499 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Annual Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 1,499 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 336 दिनों की है, जो लगभग 11 महीने से ऊपर की है। इस प्लान में ग्राहकों को कुल 24GB डेटा मिलता है। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। BSNL हाई इंटरनेट स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी 40Kbps की स्पीड मिलेगी। BSNL के इस प्लान में भी कोई भी OTT सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है।