BSNL: सिम को एक्टिव रखने के लिए बीएसएनएल का सबसे सस्ता प्लान, एक दिन का खर्च सिर्फ 3 रुपये

BSNL Cheapest Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास कई ऐसे सस्ते प्लान है जिन्हें आप अपनी सिम को एक्टिव रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बीएसएनएल का एक ऐसा ही प्लान है जिसमें आप 3 रुपये एक दिन के कॉस्ट पर अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं। BSNL का 107 रुपये का प्लान है जिसमें पूरे 35 दिन की वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड Dec 11, 2023 पर 5:30 PM
BSNL का 107 रुपये का प्लान है जिसमें पूरे 35 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL Cheapest Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) के पास कई ऐसे सस्ते प्लान है जिन्हें आप अपनी सिम को एक्टिव रखने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। बीएसएनएल का एक ऐसा ही प्लान है जिसमें आप 3 रुपये एक दिन के कॉस्ट पर अपने सिम को एक्टिव रख सकते हैं। BSNL का 107 रुपये का प्लान है जिसमें पूरे 35 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL का 107 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 107 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 107 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 35 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को 3GB डेटा मिलता है। इस प्लान की खासियत है कि ये प्लान बीएसएनएल के सबसे सस्ते प्लान में से एक है। डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी स्पीड लिमिट घटकर 40kbps की हो जाती है। इस प्लान में यूजर्स को 200 मिनट फ्री वॉइस कॉल की सर्विस मिलेगी। साथ ही 35 दिन तक बीएसएनएल ट्यून्स की सर्विस भी इस प्लान में मिलेगी।


बीएसएनएल का प्लान इनके लिए है बेस्ट

BSNL के ग्राहक जो भी लोग कम पैसे में सिम को एक्टिव रखने के लिए प्लान तलाश रहे हैं ये प्लान उन लोगों के काम आएगा। हालांकि, कॉल और डेटा के बहुत ज्यादा बेनेफिट इस प्लान में नहीं मिलेंगे। ये प्लान सिर्फ उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें सस्ते में प्लान को एक्टिव रखना है। इस प्लान में 200 मिनट की कॉलिंग मुफ्त मिलती है। ये प्लान आपकी सिम को 35 दिनों के लिए एक्टिव रखेगा। यही इस प्लान की खासियत है। अगर आप अपने लिए सस्ते प्लान और थोड़े डेटा के साथ देख रहे हैं तो ये प्लान आपकी मदद कर सकता है।

मोहन यादव मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर स्पीकर, दो डिप्टी सीएम भी होंगे

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।