BSNL का तगड़ा 197 रुपये का प्लान, 70 दिनों तक कभी नहीं कटेगा फोन, SMS और डेटा भी है फ्री

BSNL Below Rupees 100 Plan: बीएसएनएल 200 रुपये से कम की कीमत का एक प्लान है जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी का ऑप्शन तलाश रहे हैं, ये प्लान उनके काम आएगा। अगर आप BSNL के ग्राहक हैं तो 197 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं

अपडेटेड Mar 22, 2023 पर 8:43 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।

BSNL Below Rupees 100 Plan: बीएसएनएल 200 रुपये से कम की कीमत का एक प्लान है जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी का ऑप्शन तलाश रहे हैं, ये प्लान उनके काम आएगा। अगर आप BSNL के ग्राहक हैं तो 197 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, 84 रुपये महीने के खर्च में आपको 70 दिन की वैलिडिटी और 2GB डेटा रोजाना मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे..

BSNL का 197 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 197 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। यानी, 197 रुपये में 2 महीने 10 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। अगर इस हिसाब से इसके हर महीने के खर्च 70 दिन के हिसाब से देखें तो 84 रुपये आता है। इस प्लान का हर रोज का खर्च 2 रुपये से थोड़ा ज्यादा है। 30 दिन के प्लान के हिसाब से देखें तो इस प्लान का खर्च 84 रुपये आता है। अगर आप कम बजट के प्लान देख रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आएगा।


ये हैं इस प्लान के अन्य फायदे

भारत संचार निगम लिमिटेड के (BSNL) 197 रुपये के प्लान में 70 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलेगा। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 40 Kbps तक हो जाती है। साथ ही इस प्लान में 100 SMS भी मुफ्त मिलेंगे। वहीं ZING का एक्सेस भी मिलेगा। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इस प्लान में सभी फ्री फायदे सिर्फ 15 दिन तक मिलेंगे। प्लान की वैलिडिटी 70 दिन है लेकिन ये फायदे 15 दिन तक मिलेंगे।

BSNL का 99 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 99 Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 97 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 18 दिनों की है। अगर आप बीएसएनल के ग्राहक हैं और अपने लिए कम बजट के प्लान देख रहे हैं जिसमें वॉइस कॉलिंग का फायदा मिले तो ये प्लान आपके काम आ सकता है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को डेटा या मैसेज जैसी कोई फ्री सर्विस नहीं मिलती है।

HAL Stake Sale: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स में 3.5% हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, प्रति शेयर ₹2,450 का फ्लोर प्राइस तय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।