BSNL का 197 रुपये का प्लान देता है 70 दिनों की वैलिडिटी, SMS और डेटा भी मिलता है मुफ्त

BSNL Below Rupees 200 Plan: बीएसएनएल के पास 200 रुपये से कम कीमत वाले कई प्लान है जिसमें ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी मिलती है। अगर आप BSNL के ग्राहक हैं तो 197 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। BSNL के 197 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है

अपडेटेड Mar 28, 2023 पर 7:21 PM
अगर आप BSNL के ग्राहक हैं तो 197 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं।

BSNL Below Rupees 200 Plan: बीएसएनएल के पास 200 रुपये से कम कीमत वाले कई प्लान है जिसमें ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी मिलती है। अगर आप BSNL के ग्राहक हैं तो 197 रुपये का रिचार्ज करा सकते हैं। BSNL के 197 रुपये के प्लान में ग्राहकों को 70 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। ये प्लान की सबसे बड़ी खासियत है जो अन्य कंपनियां इतने कम बजट में ऑफर नहीं करती। इस प्लान में ग्राहकों को 2GB डेटा मिलता है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..

BSNL का 197 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 197 Prepaid Recharge Plan)

भारत संचार निगम लिमिटेड के (BSNL) के 197 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है। यानी, 197 रुपये में 2 महीने 10 दिन की वैलिडिटी मिलती है। अगर इस हिसाब से इसके हर महीने के खर्च देखें 70 दिन के हिसाब से 30 दिन का खर्च करीबन 84 रुपये आता है। इस प्लान का हर रोज का खर्च देखें तो वह 2 रुपये से थोड़ा ज्यादा है। अगर आप भी सस्ता प्लान तलाश रहे हैं तो ये प्लान आपके काम आएगा।


ये हैं इस प्लान के अन्य फायदे

BSNL के 197 रुपये के प्लान में 70 दिनों तक अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। यूजर्स को रोजाना 2GB डेटा मिलेगा लेकिन ग्राहकों को ये फायदा 15 दिन तक के लिए ही मिलेगा। अगर आपको ज्यादा इंटरनेट चाहिए तो इसके लिए आपको टॉपअप प्लान करना होगा। ग्राहकों की सिम 70 दिन का एक्टिव रहती है लेकिन इसके फायदे 15 दिन के लिए मिलते हैं।

BSNL का 97 रुपये का रिचार्ज प्लान

BSNL के 97 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 18 दिनों की है। अगर आप बीएसएनल के ग्राहक हैं और अपने लिए कम बजट के प्लान देख रहे हैं, तो ये प्लान आपके काम आ सकता है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को डेटा या मैसेज जैसी कोई फ्री सर्विस नहीं मिलती है।

BSE ने सेंसेक्स और बैंकेक्स के डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट्स की लॉट साइज घटाई, अब शुक्रवार को होगी एक्सपायरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।