BSNL ने ग्राहकों को दिया दिवाली धमाका, इन रिचार्ज पर मिल रहा है 90% डिस्काउंट, कैसे उठाएं फायदा

फाइबर ब्रांड के लिए अगर आप नया कनेक्शन ले रहे हैं तो 90 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं

अपडेटेड Nov 02, 2021 पर 5:59 PM

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ग्राहकों के लिए शानदार दिवाली ऑफर पेश किया है। कंपनी ने देश भर में नए फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है। इसमें ग्राहकों को भारी-भरकम डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इस फाइबर ब्रांड के लिए अगर आप नया कनेक्शन ले रहे हैं तो 90 फीसदी तक डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं। इस नए प्लान को कंपनी ने FTH ग्राहकों के लिए खासतौर से बनाया है। इसका फायदा वही ग्राहक उठा सकते हैं, जिनके कनेक्शन ऑफर पीरियड में एक्टिव होंगे।

BSNL दे रहा ग्राहकों को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रही है 4G SIM, जानिए कैसे उठाएं फायदा
 
ऐसे उठाएं 90 फीसदी डिस्काउंट का फायदा

अगर आप BSNL के इस दिवाली ऑफर का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको BSNL के BookMyFiber Portal पर या BSNL के Customer Service Centers के जरिए बुक करना होगा। दिवाली स्पेशल डिस्काउंट स्कीम 1 नवंबर 2021 से 90 दिन के लिए है। यानी 1 नवंबर 2021 से 29 जनवरी 2022 तक फायदा उठा सकते हैं। इसमें सिरफ एक्टिव ग्राहक या नए बीएसएनएल एफटीटीएच कनेक्शन वाले ग्राहक ही 90 फीसदी डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं।

जानिए BSNL FTTH Plans के फायदे

BSNL का FTTH प्लान अंडमान और निकोबार टेलीकॉम सर्कल को छोड़कर देश में हर जगह मौजूद है। BSNL के FTH प्लान किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ 300 Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिलती है। BSNL के FTTH ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त किराए चार्ज के बंडल वॉयस कॉलिंग का लाभ उठा सकते हैं। बता दें कि सभी नए लॉन्च किए गए BSNL FTTH प्लान जैसे - फाइबर बेसिक, फाइबर वैल्यू, फाइबर प्रीमियम और फाइबर अल्ट्रा पूरे भारत में नए और मौजूदा ग्राहकों के लिए मुहैया कराए गए हैं।


BSNL ने कैपिटल एक्सपेंडिचर, कर्ज चुकाने के लिए सरकार से मांगे 37,000 करोड़ रुपये

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।