भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने नए ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए दिवाली ऑफर पेश किया है। सरकार के स्वामित्व वाले उद्यम नए ब्रॉडबैंड फाइबर कनेक्शन पर भारी छूट दे रहा है। नया फाइबर कनेक्शन करीब 90 फीसदी रियायती दरों पर दिया जा रहा है। BSNL ने यह नया ऑफर 1 नवंबर को शुरू किया है और ये जनवरी 2022 तक जारी रहेगा। ग्राहकों को पहले बिल पर मैक्सिमम 500 रुपये की छूट है। ये उन कनेक्शनों पर लागू होगा जो 21 नवंबर तक एक्टिव हो जाएंगे। ये प्रमोशनल दिवाली ऑफर सभी सर्किलों में लागू होगा। ये ऑफर अंडमान व निकोबार द्वीप समूह पर लागू नहीं होगा।
पब्लिक सेक्टर कंपनी ने अपने एंट्री-लेवल फाइबर ब्रॉडबैंड प्लान को फिर से लॉन्च किया है जो 399 रुपये से शुरू है। वर्तमान में 399 रुपये की योजना में 1000GB डेटा उपयोग तक 30 MBPS डाउनलोड की स्पीड मिलेगी। स्पीड खत्म होने के बाद स्पीड घटकर 2MBPS हो जाती है। यह योजना 90 दिनों की प्रमोशन के दौरान मिल रही है। छह महीने के बाद यूजर्स को फाइबर बेसिक 449 रुपये के प्लान में शिफ्ट कर दिया जाएगा। यह पैक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है। यह प्लान बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ आता है।
BSNL ने अपने 99 रुपये के पोस्टपेड प्लान को वापस ले लिया है। अब BSNL मोबाइल प्लान में मौजूदा ग्राहकों को 99 रुपये से ऊपर वाले प्लान पर माइग्रेट कर दिया है। ये प्लान 199 रुपये का है। केरल टेलीकॉम के मुताबिक BSNL पोस्टपेड मोबाइल बिल अक्टूबर 2021 में नए रेट जारी किया गये जिसमें एडिशनल सिक्योरिटी को भी शामिल किया गया है। इसमें 100 रुपये वन टाइम चार्ज है और मासिक फिक्सड चार्ज 199 रुपये है।
BSNL के पास दूरसंचार कंपनियों के बीच सबसे बड़ा नेटवर्क कवरेज है। बीएसएनएल दिवाली ऑफर वर्क फ्रॉम होम कल्चर और ई-लर्निंग के कल्चर को टारगेट कर रहा है। ब्रॉडबैंड स्पेस में इसका मुकाबला एयरटेल और रिलायंस जियो से होगा।