BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपना जबरदस्त OTT प्लेटफॉर्म रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है। बीएसएनएल ने इन नए प्लान का नाम सिनेमाप्लस रिचार्ज प्लान नाम दिया है। नए सिनेमाप्लान प्लान को Lionsgate, ShemarooMe, Hungama और EpicOn जैसे ओटीटी कंपनियों के साथ पार्टनरशीप में लाया गया है। यानी, यूजर्स को सिंगल रिचार्ज में OTT प्लेटफॉर्म देखने को मिलेंगे। इसके लिए बीएसएनएल 3 नए प्लान लेकर आया है। आइए जानते हैं इनके बारे में डिटेल्स में..
बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 49 रुपये है लेकिन इसकी सही कीमत 99 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को 7 OTT प्लेटफॉर्म का कंटेंट देखने को मिलेगा। इस प्लान में शेमारू, हंगामा, लायंसगेट और ईपीआईसी जैसे ओटीटी प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा।
बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 199 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को ZEE5 प्रीमियम, SonyLIV प्रीमियम, YuppTV और Hotstar जैसे प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट देखने को मिलेगा।
BSNL सिनेमाप्लस प्रीमियम पैक
बीएसएनएल के इस प्लान की कीमत 249 रुपये है। इस प्लान में ग्राहकों को ZEE5 प्रीमियम, SonyLIV प्रीमियम, YuppTV, शेमारू, हंगामा, लायंसगेट, ईपीआईसी और Hotstar जैसे प्रीमियम ओटीटी प्लेटफॉर्म का कंटेंट देखने को मिलेगा।
कैसे देख पाएंगे ये प्लेटफॉर्म
सिनेमाप्लस रिचार्ज प्लान के लिए यूजर्स के पास BSNL का एक्टिव फाइबर कनेक्शन होना चाहिए। ये प्लान बीएसएनएल के फाइबर यूजर्स के लिए है। ये यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान ले सकते हैं। आप अपने रजिस्टर नंबर से इस कंटेंट को देख पाएंगे।