Technical View: निफ्टी ने बनाया लॉन्ग बेयरिश कैंडल, सेंटीमेंट कमजोर, 19 मई को कैसा रहेगा मार्केट का मिजाज

Nifty पर राय देते हुए Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा कि इंडेक्स ने इंट्राडे चार्ट पर लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाया है। डेली चार्ट पर निफ्टी एक बेयरिश कैंडल भी बनाया है जो मोटे तौर पर निगेटिव है। बाजार का टेक्सचर कमजोर है। इसमें 18,050 का लेवल तेजी के लिए तत्काल सपोर्ट जोन होगा। 18,200 ट्रेडर्स के लिए एक तत्काल रेजिस्टेंस जोन होगा

अपडेटेड May 18, 2023 पर 7:17 PM
Bank Nifty पर राय देते हुए InCred Equities के गौरव बिस्सा ने कहा कि बैंक निफ्टी जब 43,500 के स्तर से नीचे क्लोज हो जायेगा, तो इसमें नये सिरे से गिरावट दिखेगी

बाजार में बिक्री का दबाव लगातार तीसरे सत्र के लिए भी जारी रहा। हालांकि 18 मई को वीकली एफ एंड ओ की एक्सपायरी के चलते बाजार में उतार-चढ़ाव रहा। एफएमसीजी, ऑटो, फार्मा, तेल और गैस, चुनिंदा टेक्नोलॉजी और मेटल शेयरों द्वारा बाजार को नीचे खींचा गया। निफ्टी 50 18,287 पर ऊपर खुला और 18,297 के उच्च स्तर पर पहुंच गया। लेकिन आखिरी के डेढ़ घंटे के ट्रेड में उन सभी बढ़त को गंवा दिया। बाजार के अंत में थोड़ा रिकवर होने से पहले 18,105 के एक दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया था। इंडेक्स 52 अंक गिरकर 18,130 पर आ गया। जो 5 मई के बाद का सबसे निचला स्तर है। निफ्टी डेली चार्ट पर एक लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना रहा है।

इंडेक्स लगातार तीसरे सीधे सत्र के लिए लोअर टॉप्स लोअर बॉटम्स बना रहा है। ये ट्रेडर्स और निवेशकों के बीच घबराहट का संकेत दे रहा है। एक्सपर्ट्स ने कहा कि इसे 18,000-18,050 के स्तर पर अहम सपोर्ट प्राप्त है। अगर यह इसे बनाए रखने में सफल रहता है तो 18,300-18,400 के स्तर तक ऊपर की ओर रुझान दिखाई दे सकता है।

शुक्रवार 19 मई को कैसी रहेगी निफ्टी की चाल


Kotak Securities के श्रीकांत चौहान ने कहा, "निफ्टी ने इंट्राडे चार्ट पर लोअर टॉप फॉर्मेशन बनाया है। इसने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडल भी बनाया है जो मोटे तौर पर निगेटिव है।"

उन्होंने कहा कि हमे लगता है कि बाजार का टेक्सचर कमजोर है। इसमें 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) या 18,050 तेजी के लिए तत्काल सपोर्ट जोन होगा। दूसरी ओर 18,200 ट्रेडर्स के लिए एक तत्काल रेजिस्टेंस जोन के रूप में कार्य कर सकता है। जिसके ऊपर इंडेक्स 18,280-18,300 के स्तर को पुनः छू सकता है।

BLS International के शेयर 7% गिरे, 3.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी की खरीद-फरोख्त से फिसला स्टॉक

शुक्रवार 19 मई को कैसी रहेगी बैंक निफ्टी की चाल

बैंक निफ्टी को पूरे दिन निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन करते देखा गया। कारोबारी सत्र के एक बड़े हिस्से के लिए यह काफी मजबूती कारोबार करता रहा। जब एसबीआई ने अपने तिमाही नतीजों की घोषणा की तो इंडेक्स कमजोर हो गया। जिससे इस पर दबाव बढ़ गया। फिर भी इंडेक्स 54 अंकों की बढ़त के साथ 43,752 पर पॉजिटव नोट पर बंद हुआ। इसने डेली चार्ट पर एक बेयरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। इसने ये पैर्टन हाय हाई और हायर लो फॉर्मेशन के साथ बनाया।

InCred Equities के गौरव बिस्सा ने कहा "बैंक निफ्टी ने अपने 10 DEMA (43,573) से ऊपर ट्रेड करना जारी रखा है। बैंक निफ्टी जब 43,500 के स्तर से नीचे क्लोज हो जायेगा, तो इसमें नये सिरे से गिरावट दिखने की उम्मीद है। तब तक इसके 43,500-44,100 की रेंज में कारोबार करने की उम्मीद है।"

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।