BLS International के शेयर 7% गिरे, 3.4 प्रतिशत की हिस्सेदारी की खरीद-फरोख्त से फिसला स्टॉक

BLS International के शेयरों में 18 मई को शुरुआती कारोबार में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी में लगभग 1.41 करोड़ यानी कि करीब 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी की खरीद-फरोख्त हुई है। इस डील ने काउंटर में वॉल्यूम भी बढ़ा दिया। यह बड़ी डील औसतन 177 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई। इससे सौदे का मूल्य 253.30 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड May 18, 2023 पर 5:11 PM
BLS International का स्टॉक हाल के दिनों में एक मल्टीबैगर स्टॉक रहा है। पिछले तीन वर्षों में शेयर ने 2,509.01 प्रतिशत का रिटर्न दिया है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बीएलएस इंटरनेशनल (BLS International) के शेयरों में आज 18 मई को शुरुआती कारोबार में लगभग 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। कंपनी में लगभग 1.41 करोड़ शेयरों यानी कि करीब 3.4 प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए ट्रेडिंग हुई है। हालांकि मनीकंट्रोल द्वारा इतनी बड़ी संख्या में शेयरों के खरीदार और विक्रेता की तुरंत पहचान नहीं की जा सकी। यह बड़ा सौदा औसतन 177 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से हुआ। इससे सौदे का मूल्य 253.30 करोड़ रुपये रहा। इस सौदे ने काउंटर में वॉल्यूम भी बढ़ा दिया। इसकी वजह से एक महीने के डेली औसत 36 लाख शेयरों के मुकाबले आज सुबह दो करोड़ शेयरों में कारोबार हुआ।

    आज सुबह 10.20 बजे बीएलएस इंटरनेशनल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 179.50 रुपये पर कारोबार कर रहा था। जो पिछले बंद भाव से 4.45 प्रतिशत नीचे है।

    बीएलएस इंटरनेशनल सर्विसेज (BLS International Services) एक वीजा सेवा प्रदाता कंपनी है। ये उस क्षेत्र में एकमात्र लिस्टेड कंपनी है। कंपनी ने 11 मई को तिमाही नतीजों के रूप में मजबूत वित्तीय नतीजे पेश किये हैं।


    डीलर्स ने दो बड़े स्टॉक्स में कराई जोरदार बिकवाली, 20 रुपये तक गिर सकता है ये ऑटो स्टॉक

    चौथी तिमाही में कंपनी ने 448.6 करोड़ रुपये की आज दर्ज की। जो कि अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा रहा। इसमें सालाना आधार पर 76.7 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। इसी तिमाही के दौरान कंपनी का शुद्ध मुनाफा भी सालाना आधार पर 118 प्रतिशत बढ़कर 76.7 करोड़ रुपये हो गया।

    एक मजबूत टॉपलाइन और बॉटमलाइन के साथ कंपनी की EBIDTA मार्जिन भी जनवरी-मार्च में 103 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 14.83 प्रतिशत हो गई।

    ये स्टॉक हाल के दिनों में एक मल्टीबैगर भी रहा है। इसने पिछले तीन वर्षों में 2,509.01 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।