डीलर्स ने दो बड़े स्टॉक्स में कराई जोरदार बिकवाली, 20 रुपये तक गिर सकता है ये ऑटो स्टॉक

ITC पर सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आज इस स्टॉक में अपने क्लाइंट्स को बिकवाली करने की सलाह दी है। डीलर्स का कहना है कि नतीजों के बाद शेयर में शॉर्ट बिल्ड-अप देखा गया है। इस स्टॉक में FIIs की तरफ से बिकवाली नजर आई है। डीलर्स का कहना है कि ये स्टॉक 412-415 रुपये के स्तर तक गिर सकता है

अपडेटेड May 18, 2023 पर 9:12 PM
Story continues below Advertisement
TATA MOTORS पर डीलर्स ने शॉर्ट के रूप में दांव लगाने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 15-20 रुपये तक गिर सकता है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    गुरूवार की वीकली एक्सपायरी के दिन बैंकिंग शेयरों में बहार देखने को मिली। बैंक निफ्टी 200 प्वाइंट ऊपर नजर आया। मिडकैप शेयर वीकली एक्सपायरी के दिन साथ निभाते नहीं दिखे। वहीं SBI के सभी पैमाने पर अच्छे नतीजे देखने को मिले। Q4 में मुनाफा अनुमान से अच्छा रहा। मुनाफा करीब 85% उछलकर 17000 करोड़ पहुंचा। आज बैंकों के साथ फाइनेंस शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली। बजाज फाइनेंस, चोला फाइनेंस और एयू स्मॉल बैंक जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। इसके साथ ही आज डीलिंग रूम्स में दो शेयरों में डीलर्स ने बिकवाली कराई। डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को आईटीसी और टाटा मोटर्स में गिरावट की आशंका के चलते शॉर्ट कॉल लेने की सलाह दी।

    ITC

    सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से कहा कि डीलर्स ने आज आईटीसी के स्टॉक में अपने क्लाइंट्स को बिकवाली करने की सलाह दी है। डीलर्स के मुताबिक नतीजों के बाद शेयर में शॉर्ट बिल्ड-अप देखा गया है। आज FIIs की तरफ से शेयर में बिकवाली नजर आई है। डीलर्स की इस स्टॉक में STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह दी है। उनका कहना है कि इसमें गिरावट के बाद लक्ष्य के रूप में 412-415 रुपये के स्तर देखने को मिलेंगे।


    RESTAURANT BRANDS ASIA में हिस्सा खरीद सकती है जुबिलेंट फूडः आवाज़ एक्सक्लूसिव

    TATA MOTORS

    दूसरे स्टॉक के रूप में यतिन ने टाटा ग्रुप के इस ऑटो स्टॉक में दांव लगाने की सलाह दी है। डीलर्स ने टाटा मोटर्स के शेयर में बिकवाली करने की सलाह दी है। डीलर्स ने कहा कि घरेलू फंड्स की तरफ से ऑटो शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। डीलर्स को शेयर में पोजीशनली गिरावट का अनुमान है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 15-20 रुपये तक गिर सकता है।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।