RESTAURANT BRANDS ASIA में हिस्सा खरीद सकती है जुबिलेंट फूडः आवाज़ एक्सक्लूसिव

RESTAURANT BRANDS ASIA का शेयर आज 15 परसेंट उछल गया। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर के बाद शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। खबर ये है कि अगले एक महीने में कंपनी में हिस्सा बिक्री पर फैसला हो सकता है। एक्सक्लूसिव सूत्रों के मुताबिक कंपनी में JUBILANT FOOD हिस्सा खरीद की रेस में शामिल है

अपडेटेड May 18, 2023 पर 2:24 PM
Story continues below Advertisement
RESTAURANT BRANDS ASIA का चौथी तिमाही आय सालाना आधार पर 400 करोड़ रुपये से बढ़कर 514 करोड़ रुपये हो गई
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    रेस्टॉरेंट ब्रांड्स एशिया (RESTAURANT BRANDS ASIA) का शेयर आज 15 परसेंट उछल गया। अगले एक महीने में कंपनी में हिस्सा बिक्री पर फैसला हो सकता है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर के बाद शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। एक्सक्लूसिव सूत्रों के मुताबिक कंपनी में हिस्सा खरीद की रेस में जुबिलेंड फूड (JUBILANT FOOD) और एडवेंट एंड जनरल एटलांटिक (ADVENT & GENERAL ATLANTIC) कंपनियां शामिल हैं। इस खबर के ब्रेक होने के बाद से बर्गर किंग रेस्टोरेंट (Burger King Restaurant) ऑपरेट करने वाली RESTAURANT BRANDS ASIA के शेयर में आज जोरदार तेजी है।

    इस पर ज्यादा विस्तार से बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि बर्गर किंग रेस्टोरेंट चलाने वाली रेस्टॉरेंस ब्रांड एशिया के शेयर आज भाग रहे हैं। दरअसल शेयर में बड़ा सौदा संभव है। उन्होंने कहा कि चैनल को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक एक महीने में हिस्सा बिक्री पर फैसला हो सकता है।

    यतिन ने कहा क RESTAURANT BRANDS ASIA में हिस्सा बिकने वाला है जिससे शेयर में आज छलांग दिख रही है। इस हिस्सा बिक्री के लिए 2 नाम शॉर्टलिस्ट किये गये हैं। इस हिस्सा खरीद की दौड़ में JUBILANT FOOD भी शामिल है। इसके अलावा ADVENT & GENERAL ATLANTIC भी खरीद की रेस में हैं।


    Kotak Mahindra Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

    उन्होंने कहा कि एक महीने में हिस्सा बिक्री पर फैसला संभव है। इस पर किसी कंपनी की तरफ से कोई पुष्टि नहीं आई है। जबकि खबर पर Advent International से संपर्क किये जाने पर उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया।

    आज यानी 18 मई 2023 को दोपहर 2.20 बजे एनएसई पर ये शेयर 14.65 प्रतिशत या 15.70 रुपये ऊपर 122.90 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इसका 52 हफ्ते का उच्चतम स्तर 137.80 रुपये और 52 हफ्ते का न्यूनतम स्तर 84.50 रुपये रहा है। आज इंट्राडे में कंपनी के शेयर ने अब तक 128.60 का हाई और 103.90 का लो स्तर छुआ है।

    RESTAURANT BRANDS ASIA के चौथी तिमाही की नतीजों की बात करें तो सालाना आधार पर Q4 में आय 400 करोड़ रुपये से बढ़कर 514 करोड़ रुपये रही। जबकि Q4 में EBITDA 20 करोड़ रुपये से बढ़कर 27 करोड़ रुपये रहा। वहीं सालाना आधार पर Q4 में EBITDA मार्जिन 5% से बढ़कर 5.3% रही।

    डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।