Kotak Mahindra Bank का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Catalyst Wealth के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 18150, 18200 और 18300 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 18200, 18150 और 18100 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44000, 43900 और 43800 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड May 18, 2023 पर 1:26 PM
Story continues below Advertisement
Kotak Mahindra Bank पर Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने 1940 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार पर ऊपरी स्तरों से दबाव बढ़ा। दिन की ऊंचाई से निफ्टी करीब 100 अंक फिसला। निफ्टी 18 हजार 200 के पास नजर आया। लेकिन निफ्टी बैंक में मजबूती ज्यादा दिखाई दी। मिडकैप में सपाट कामकाज होता हुआ दिखा। बैंकिंग-फाइनेंस शेयरों में सबसे ज्यादा मजबूती नजर आई। BAJAJ FINANCE, CHOLA FINANCE, AU BANK जैसे शेयरों में अच्छी खरीदारी नजर आई। IT, मेटल और FMCG के शेयर्स भी चमके। ऐसे बाजार में आज Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18150, 18200 और 18300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18200, 18150 और 18100 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44000, 43900 और 43800 के स्तर पर नजर आये।


    आज का हीरो-जीरो ट्रेडः Nifty

    प्रशांत सावंत ने आज के लिए हीरो-जीरो ट्रेड के रूप में निफ्टी की 18200 के स्ट्राइक वाली कॉल लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इस स्ट्राइक की कॉल 77 रुपये के स्तर के ऊपर जाने पर ही खरीदें। इसमें 115 से लेकर 125 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 30 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए। प्रशांत ने स्पष्ट किया कि इस ट्रेड में उन्हें ही हिस्सा लेना चाहिए जिनकी जोखिम लेने की क्षमता अधिक हो।

    सिर्फ 3 दिन में दो एक्सपर्ट्स ने कमाया 11% से ज्यादा का रिटर्न, आज इन 7 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी कमाई

    Catalyst Wealth के प्रशांत सावंत के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    Coal India Future : खरीदें - 242 रुपये, टारगेट - 255 रुपये, स्टॉपलॉस - 235 रुपये

    Tata Motors Future : खरीदें - 514 रुपये, टारगेट - 530 रुपये, स्टॉपलॉस - 504 रुपये

    Axis Bank Future : खरीदें - 924 रुपये, टारगेट - 950/960 रुपये, स्टॉपलॉस - 910 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः Kotak Mahindra Bank

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए प्रशांत सावंत ने कहा कि उन्होंने Kotak Mahindra Bank पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Kotak Mahindra Bank की मई की एक्सपायरी वाली 1940 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। प्रशांत सावंत ने कहा कि इसमें 42.65 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 62/70 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 25 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।