सिर्फ 3 दिन में दो एक्सपर्ट्स ने कमाया 11% से ज्यादा का रिटर्न, आज इन 7 स्टॉक्स में ट्रेडिंग से होगी कमाई

M&M Financial पर IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल ने 288 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 302 रुपये के लक्ष्य के लिए 281 रुपये पर स्टॉपलॉस लगा कर खरीदारी करें। Poonawala Fincorp पर Market Expert अमित सेठ ने 340 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 370 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड May 18, 2023 पर 12:46 PM
Story continues below Advertisement
Ramco Cements पर sharadmishra.com के शरद मिश्रा ने 779.25 रुपये के लेवल पर 880 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में नये हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार है। इस हफ्ते IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल, Market Expert अमित सेठ और sharadmishra.com के शरद मिश्रा के बीच मुकाबला हो रहा है। शरद पहली बार खेल का हिस्सा बन रहे हैं। इस खेल में कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। तीसरे कोराबारी दिन की ब्रिजेश ऐल की टॉप कॉल EXIDE रही जिसने 2% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की अमित सेठ की टॉप कॉल WELSPUN CORP रही जिसने 2% का रिटर्न दिया। तीसरे कोराबारी दिन की शरद मिश्रा की टॉप कॉल IOC रही जिसने 1.5% का रिटर्न दिया।

    KHILADI DAY- 3 RETURN

    तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ब्रिजेश ऐल के सुझाये स्टॉक्स ने 8.3% का रिटर्न दिया

    तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर अमित सेठ के सुझाये स्टॉक्स ने 11.7% का रिटर्न दिया


    तीसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर शरद मिश्रा के सुझाये स्टॉक्स ने 11% का रिटर्न दिया

    Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले नये स्टॉक्स

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY M&M Financial

    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 288 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 302 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 281 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Market Expert अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Poonawalla Fincorp

    अमित सेठ ने इस स्टॉक में 340 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 370 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 330 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    sharadmishra.com के शरद मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Ramco Cements

    शरद मिश्रा ने इस स्टॉक में 779.25 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 766 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 880 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    IDBI Capital के ब्रिजेश ऐल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Dixon Technology

    ब्रिजेश ऐल ने इसमें 3016 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3090 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 3000 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    Jubilant FoodWorks का Q4 शुद्ध मुनाफा 59% गिरा, जानिये 7 ब्रोकरेज फर्मों की स्टॉक पर क्या है स्ट्रैटेजी

    Market Expert अमित सेठ का कमाईवाला शेयरः BUY Bharti Airtel

    अमित सेठ ने इस स्टॉक में 801 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 840 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 785 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    sharadmishra.com के शरद मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kajaria Ceramics

    शरद मिश्रा ने इस स्टॉक में 1199 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 1185 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 1260 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    sharadmishra.com के शरद मिश्रा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Samvardhana Motherson

    शरद मिश्रा ने इस स्टॉक में 79.45 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 77 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 86 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।