Get App

BSNL: एक बार कराएं रिचार्ज, 400 दिनों की मिलेगी वैलिडिटी, 730 GB डेटा फ्री, होंगे ढेर सारे फायदे

BSNL ने अपने अपने ग्राहकों के लिए एक खास प्लान ऑफर किया है। इसकी वैलिडिटी एक साल से ज्यादा है। प्लान में ग्राहकों को फ्री कॉलिंग और कई अडिशनल फायदे भी दिए जाते हैं। इसमें रोजाना 2FB डेटा मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इसकी इंटरनेट स्पीड 40 Kbps मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2023 पर 5:35 PM
BSNL: एक बार कराएं रिचार्ज, 400 दिनों की मिलेगी वैलिडिटी, 730 GB डेटा फ्री, होंगे ढेर सारे फायदे
इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है

BSNL: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने ग्राहकों के लिए हर रेंज के प्लान ऑफर कर रहा है। सस्ते प्लान के साथ-साथ ग्राहकों को लंबी वैलिडिटी प्लान के ऑफर किए जा रहे हैं। ऐसे में अगर आप हर महीने या तीन महीने रिचार्ज के झंझट से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह प्लान आपके लिए बेहतर साबित होगा। इस प्लान की वैलिडिटी कंपनी ने 400 दिन की है। यानी एक बार रिचार्ज कराने पर लंबे समय तक रिचार्ज कराने से छुटकारा मिलेगा। इसकी दूसरी खासियत ये है कि इसमें 730 GB डेटा दिया जा रहा है। आइये जानते हैं इस प्लान के अन्य फायदे

BSNL के इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है। कंपनी ने इस प्लान की वैलिडिटी 395 दिनों की रखी है। ज़्यादातर प्लान में देखा गया है कि वह 1 साल या 12 महीने की वैलडिटी के साथ आते है। लेकिन इस प्लान में ग्राहकों को 13 महीने की वैलिडिटी दी जाती है।

जानिए प्लान के अन्य फायदे

इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मुहैया कराया जा रहा है। इस तरह इस प्लान में कुल 730GB डेटा ऑफर किया जाता है। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। इस प्लान में 30 दिनों के लिए Eros Now Entertainment और Lokdhun सब्सक्रिप्शन का ऑफर दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। इसके साथ ही इसमें हर दिन 100 SMS का फायदा भी दिया जाता है। ऐसे में अगर आप कम खर्च में बेहतरीन सर्विस वाले प्लान की तलाश कर रहे हैं तो आपके लिए बीएसएनएल का 13 महीने वैलिडिटी वाला प्लान एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें