BSNL: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने उन यूजर्स के लिए एक प्रीपेड प्लान पेश किया है जो डेटा से ज्यादा वॉइस कॉलिंग वाला प्लान चाहते हैं। 439 रुपये की कीमत वाला यह नया प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। यह उन यूजर्स के काम आया जिन्हें डेटा से ज्यादा कॉल की जरूरत होती है। अगर इस प्लान की 1 महीने की कॉस्ट की बात करें तो वो सिर्फ 146 रुपये आएगी। उन्हें लंबे समय तक चलने वाले वॉयस वाउचर की जरूरत होती है। आइए जानते हैं बीएसएनएल के नए डेटा प्लान के बारे में।
बीएसएनएल का 439 रुपये का प्लान
आज के समय में जब अधिकांश प्रीपेड प्लान डेटा पर फोकस होते हैं। बीएसएनएल का 439 रुपये वाला प्लान कॉलिंग पर निर्भर करता है। यह प्लान 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है, इसमें 300 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान की खासियत इसकी 90 दिनों की वैलिडिटी है। जो इसे बाजार में मिल रहे प्लान से अलग करते हैं। बीएसएनएल का 439 रुपये का प्लान उन व्यक्तियों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो मुख्य रूप से वॉइस कॉलिंग प्लान में चाहते हैं। इस प्लान की हर महीने के खर्च की बात करें तो वह करीब 146 रुपये आती है।
अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं तो यह प्लान आपके काम आ सकता है। बीएसएनएल के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है यानी प्लान में कुल ढाई महीने की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल के इस प्लान में 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों के लिए 252GB डेटा मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं। अगर इसके बाद भी आपको डेटा की जरूरत पड़ती है तो आपको डेटा के लिए अलग से टॉप अप रिचार्ज कराना होगा। साथ ही अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग भी मिलती है। इस प्लान का रोजाना का खर्च देखें तो यह करीब 7 रुपये आता है।