BSNL का धमाकेदार प्लान, 90 दिन तक जितनी मर्जी करें बातें, नहीं कटेगा फोन

BSNL: ज्यादातर मोबाइल यूजर्स अपने लिए ऐसे डेटा प्लान चाहते हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ मोबाइल डेटा भी मिले। साथ ही ऐसा डेटा प्लान जो जेब पर भी भारी न पड़े। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स के लिए ऐसा ही एक प्रीपेड प्लान लेकर आया है

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 7:23 PM
Story continues below Advertisement
बीएसएनएल का 439 रुपये वाला प्लान 90 दिनों यानी 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है।

BSNL: ज्यादातर मोबाइल यूजर्स अपने लिए ऐसे डेटा प्लान चाहते हैं जिसमें लंबी वैलिडिटी के साथ मोबाइल डेटा भी मिले। साथ ही ऐसा डेटा प्लान जो जेब पर भी भारी न पड़े। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) यूजर्स के लिए ऐसा ही एक प्रीपेड प्लान लेकर आया है। बीएसएनएल के इस प्लान में डेटा से ज्यादा वॉइस कॉलिंग का बेनेफिट मिलता है। BSNL का यह प्लान 90 दिनों का है। यानी, आपका सिम 90 दिन तक एक्टिव रहेगा। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..

BSNL का 439 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 439 Plan)

बीएसएनएल का 439 रुपये वाला प्लान 90 दिनों यानी 3 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। यह उन यूजर्स के काम आएगा जिन्हें डेटा से ज्यादा कॉल की जरूरत होती है। बीएसएनएल का 439 रुपये वाला प्लान कॉलिंग पर निर्भर करता है। इसमें 300 एसएमएस मिलते हैं। बीएसएनएल का 439 रुपये का प्लान उन व्यक्तियों के लिए एक आकर्षक विकल्प है जो मुख्य रूप से वॉइस कॉलिंग प्लान में चाहते हैं।


बीएसएनएल के 439 रुपये के प्लान की खासियत

बीएसएनएल के इस प्लान की खासियत इसकी 90 दिनों की वैलिडिटी है। जो इसे बाजार में मिल रहे प्लान से अलग करता है। आज के समय में जब अधिकांश प्रीपेड प्लान डेटा पर फोकस होते हैं लेकिन इसमें कॉल बेनेफिट ज्यादा मिलते हैं। अगर इस प्लान की 1 महीने की कॉस्ट की बात करें तो वो सिर्फ 146 रुपये आएगी। इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट करीब 5 रुपये है।

बीएसएनएल का 599 रुपये का प्लान

बीएसएनएल के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिन है यानी प्लान में कुल ढाई महीने की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप लंबी वैलिडिटी वाले प्लान की तलाश में हैं तो यह प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल के इस प्लान में 2 जीबी डेटा का फायदा मिलता है। इस प्लान में 84 दिनों के लिए 252GB डेटा मिलेगा। साथ ही रोजाना 100 एसएमएस मुफ्त मिलते हैं।

Tata Tech IPO कब खुलेगा? टाटा कंपनी के पास इतना है समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।