BSNL अपने ग्राहकों के बीच किफायती प्लान के लिए जाना जाता है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई वैल्यू फॉर मनी सालाना प्लान है। यहां आपको BSNL के 1515 रुपये के सालाना प्लान के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप 126 रुपये महीने के खर्च में पूरे साल जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। आपको कभी भी फोन कटने का डर नहीं होगा। अगर इस प्लान का एक दिन का खर्च देखें तो वह 5 रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत और फायदे के बारे में..
BSNL का 1,515 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Annual Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 1515 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 12 महीने की है। यानी, एक बार रिचार्ज कराके पूरे साल की छुट्टी हो जाएगी। आप हर महीने के रिचार्ज से बच जाएंगे। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 2जीबी डेटा मिलता है। यानी, पूरे साल ग्राहकों को करीब 720GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। जो इसे सबसे किफायती प्लान बना देता है।
ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथ रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। BSNL हाई इंटरनेट स्पीड डेटा खत्म होने के बाद भी 40Kbps की स्पीड मिलेगी। BSNL के इन प्लान में OTT का सब्सक्रिप्शन मुफ्त नहीं मिलता है। ये बीएसएनएल के सालाना सबसे सस्ते प्लान की गिनती में शामिल है।
अगर 1,515 रुपये के बीएसएनएल के सालाना प्लान का मंथली खर्च देखें तो वह सिर्फ 126 रुपये आता है। 126 रुपये के मंथली खर्च में ग्राहकों को 12 महीने अनलिमिटेड कॉल, मुफ्त SMS और 720 GB इंटरनेट डेटा मिलेगा। ये बीएसएनएल ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी हिट प्लान है। यानी, पूरे साल सिम एक्टिव रहेगी, वह भी सिर्फ 126 रुपये महीने के खर्च और इसका हर दिन खर्च करीबन 5 रुपये आएगा।