BSNL का छोटा पैकेट बड़ा धमाका प्लान! सिर्फ 147 रुपये के स्पेशल प्लान में 30 दिन दनादन चलेगा फोन और 10GB डेटा

BSNL: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के बीच किफायती प्लान के लिए जानी जाती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई स्पेशल प्लान भी हैं जिसमें ग्राहकों को कई एक्सट्रा फायदे मिलेत हैं। यहां आपको BSNL के स्पेशल टैरिफ वाउचर 147 रुपये के बारे में बता रहे हैं

अपडेटेड May 17, 2023 पर 7:54 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 147 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ प्लान की वैलिडटी 30 दिनों की है।

BSNL: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के बीच किफायती प्लान के लिए जानी जाती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के कई स्पेशल प्लान भी हैं जिसमें ग्राहकों को कई एक्सट्रा फायदे मिलेत हैं। यहां आपको BSNL के स्पेशल टैरिफ वाउचर 147 रुपये के बारे में बता रहे हैं, 30 दिन तक जिसमें आप 126 रुपये महीने के खर्च में पूरे साल जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। आपको कभी भी फोन कटने का डर नहीं होगा। अगर इस प्लान का एक दिन का खर्च देखें तो वह 5 रुपये से भी कम है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत और फायदे के बारे में..

BSNL का 147 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Special Tarrif Plan)

BSNL के 147 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ प्लान की वैलिडटी 30 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 10जीबी डेटा मिलता है। साथ ही BSNL ट्यून्स का फायदा भी मिलेगा। इससे ग्राहक अपने पसंद की कॉलर ट्यून्स लगा सकते हैं। इसमें 30 दिन ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। ग्राहक अपने मित्रों, परिवार के सदस्यों से जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं।


ये हैं इस प्लान के अन्य फायदे

कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ सब्सक्राइबर्स को 10GB डेटा मिलेगा। यदि आप एक अच्छे 4G (ये सर्विस कुछ ही एरिया में है।) या 3जी कवरेज एरिया में है तो 10 जीबी डेटा एक अच्छा ऑफर है। इस हाई-स्पीड डेटा का इस्तेमाल इंटरनेट ब्राउज करने, वीडियो स्ट्रीमिंग करने या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहने के लिए किया जा सकता है।

यहां से सकते हैं ये प्लान

ग्राहक बीएसएनएल वेबसाइट पर जाकर या अपने निकटतम बीएसएनएल रिटेलर से संपर्क करके या बीएसएनएल ऐप से रिचार्ज करके आसानी से बीएसएनएल एसटीवी 147 का लाभ उठा सकते हैं। अगर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा चाहिए तो इस प्लान से जुड़ सकते हैं।

वोडाफोन PLC ने Vodafone-Idea से किया किनारा, जानें क्या होंगे इसके मायने और क्या है वजह

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।