BSNL Rupees 2998 Plan: बीएसएनएल के पास कई सालाना प्लान हैं लेकिन कुछ प्लान की वैलिडिटी एक साल से ज्यादा की है। हम यहां आपको बीएसएनएल के ऐसे ही प्लान के बारे में बता रहे हैं। इस प्लान में ग्राहकों को 15 महीने से ज्यादा की वैलिडिटी मिलती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने 2,998 रुपये वाले प्लान में 455 दिनों की वैलिडिटी दे रहा है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..
BSNL का 2,998 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 2,998 Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 2998 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 455 दिनों की है। यानी इसमें कुल 15 महीने से अधिक की वैलिडिटी मिलती है। इसमें ग्राहकों को रोजाना 3जीबी डेटा मिलता है। अगर आप अपने लंबी वैलिडिटी के साथ ज्यादा डेटा प्लान तलाश रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। लंबी वैलिडिटी इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है। साथी रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। इस प्लान में साथ ही PRBT और Eros Now का मंथली सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
इनके लिए बेस्ट हैं ये प्लान
जिन लोगों को ज्यादा डेटा और लंबी वैलिडिटी की जरूरत होती है, उनके लिए ये प्लान बेस्ट है। इस प्लान में आपको 15 महीने और 15 दिन की वैलिडिटी मिलेगी।
ये है इस प्लान की मंथली कॉस्ट
BSNL के 2998 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 455 दिन यानी 15 महीने से अधिक की है। अगर इसके हर महीने के कॉस्ट को देखें तो 15 महीने के हिसाब से ये करीब 199 रुपये आता है। अगर इसके हर महीने के कॉस्ट के साथ फायदे देखेंगे तो ये काफी किफायती प्लान है।