BSNL Rupees 397 Prepaid Plan: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने सस्ते प्लान के लिए जाना जाता है। बीएसएनएल ने हाल में अपने 397 रुपये के प्लान के साथ एक्स्ट्रा बेनेफिट कुछ समय के लिए जोड़ दिया है। अभी तक 397 रुपये में पूरे 5 महीने की वैलिडिटी मिलती थी लेकिन अब इसमें 30 दिन की एक्ट्रा वैलिडिटी मिल रही है। ये ऑफर सीमित समय के लिए है और ये एक प्रमोशनल ऑफर है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने 397 रुपये के प्लान में वैलिडिटी के साथ कई अन्य फायदे भी दे रही है।
BSNL का 397 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 397 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 150 दिन यानी प्लान में कुल 5 महीने से की वैलिडिटी मिल रही थी, जिसे बढ़ा दिया गया है। अब प्रमोशनल ऑफर कर तहत 30 दिन और जोड़ दिये हैं। यानी अब इसकी वैलिडिटी 180 दिनों की है। ग्राह इस ऑफर का फायदा 13 सितंबर तक उठा सकते हैं। ये ऑफर ग्राहकों को लिमिटेड समय के लिए दिया जा रहा है।
अगर आप कम बजट में लंबी वैलिडिटी प्लान तलाश रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल का ये लंबी वैलिडिटी प्लान ग्राहकों के बीच हिट है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है लेकिन फायदा सिर्फ 60 दिन के लिए मिलता है। 60 दिन तक 2GB डेटा का फायदा मिलता है। साथ ही रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं लेकिन ये फायदा 30 दिन के लिए मिलता है।। अगर इसके बाद भी आपको डेटा चाहिए तो आपको डेटा के लिए अलग से टॉप अप रिचार्ज कराना होगा।
ग्राहकों को इसमें एक फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग टोन भी ग्राहकों को मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके 60 दिनों के बाद भी अनलिमिटेड डाटा और वॉइस कॉल मिले तो आप टॉपअप प्लान रिचार्ज कर सकते हैं। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी के ऑप्शन देख रहे हैं और उन्हें रिचार्ज सिम को एक्टिव रखने के लिए चाहिए।