MC Interview : इंडियाचार्ट्स के फाउंडर रोहित श्रीवास्तव का मानना है कि निफ्टी में जल्द ही नई तेजी देखने को मिल सकता है और ये मिड और स्मॉल कैप के साथ कदमताल करता दिख सकता है। जिसके चलते ये आने वाले दिनों/सप्ताहों में 20000 की ओर बढ़ता दिख सकता है। दिग्गज निवेशक और ट्रेडर रोहित श्रीवास्तव ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा है कि वीकली चार्ट पर मिडकैप इंडेक्स लगभग 86 की आरएसआई (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) रीडिंग दिखा रहा। ये इसके ओवरबॉट होने के संकेत हैं। जबकि निफ्टी में की आरएसआई रीडिंग 68 पर ही है। इससे संकेत मिलता है कि इसमें अभी और तेजी की गुंजाइश बची हुई है।
इक्विटी और कैपिटल मार्केट का लगभग तीन दशकों का अनुभव रखने वाले रोहित का मानना है कि आईटी सेक्टर शॉर्ट टर्म में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार है। उनका कहना है 'स्ट्राइक' एनालिटिक्स टूल निफ्टी आईटी इंडेक्स में एक महीने में 4.90 फीसदी रिटर्न का संकेत दे रहा है। इसके चलते निफ्टी आईटी इंडेक्स, मिडकैप के बाद दूसरा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाला सेक्टर नजर आ रहा है।
निफ्टी में जल्द दिखेगा 20000 का स्तर
क्या आपको लगता है कि निफ्टी 50 इंडेक्स सितंबर में अपने रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर बढ़ेगा या यह बाजार के लिए एक और कंसोलीडेशन वाला महीना रहेगा? इस सवाल पर रोहित में कहा कि निफ्टी में हमें लगातार पांच हफ्ते करेक्शन देखने को मिला है। ये पिछले सालों का सबसे लंबा करेक्शन का दौर है। पिछले हफ्ते निफ्टी 5 हफ्तों की गिरावट के बाद हरे निशान में बंद हुआ। ये कंसोलीडेशन के दौर के अंत का भी संकेत हो सकता है। इस बीच, निफ्टी 500 इंडेक्स पहले से ही क्लोजिंग बेसिस पर एक नए ऑलटाइम हाई पर है। अब निफ्टी में भी जल्द ही नई तेजी देखने को मिल सकता है और ये मिड और स्मॉल कैप के साथ कदमताल करता दिख सकता है। आने वाले दिनों/सप्ताहों में निफ्टी 20,000 की ओर बढ़ता दिख सकता है।
बता दें कि आरएसआई एक टेक्निकल इंडीकेटर है जो 0-100 के बीच चलता है। इसकी 70 से ऊपर की रीडिंग ओवरबॉट रेंज में प्रवेश का संकेत करती है।
मेटल और आईटी से शॉर्ट टर्म में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
क्या आपको लगता है कि निफ्टी आईटी इंडेक्स सितंबर में एक साल से ज्यादा के कंसोलीडेशन दौर से बाहर आता दिखेगा? इसके जवाब में रोहित ने कहा कि जो सेक्टर पिछले छह महीनों से खराब प्रदर्शन कर रहे थे, वे हाल ही में तेजी दिखाते नजर आ रहे हैं। इसमें मेटल और आईटी सेक्टर शामिल हैं। मेटल और आईटी से शॉर्ट टर्म में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। 'स्ट्राइक' एनालिटिक्स टूल भी निफ्टी आईटी इंडेक्स में एक महीने में 4.90 फीसदी रिटर्न के संकेत दे रहा है। जिससे चलते यह मिडकैप के बाद अगला सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बन गया है। साप्ताहिक आधार पर 5.09 फीसदी के रिटर्न के साथ मेटल दूसरे स्थान पर दिख रहा है।
क्या यह अभी भी उछाल पर बिकवाली वाला बाज़ार बना हुआ है? इसके जवाब में रोहित ने कहा कि वे ऐसा नहीं सोचते। हालांकि एक्सपायरी के बाद हमें अभी केवल एक ही दिन तेजी देखने को मिली है। एक बार निफ्टी के 19700 के पार जाने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह उछाल में बिकवाली वाला बाजार नहीं है। अगस्त की दूसरी छमाही के दौरान ब्रॉडर मार्कटे और निफ्टी के बीच आए अंतर के कारण आपको ऐसा लगता है कि ये उछाल में बिकवाली वाला बाजार है। लेकिन यह सब बदलने वाला। सितंबर में हमें बाजार में और तेजी आती दिख सकती है।
बैंक निफ्टी में फिर से 46000 का स्तर छूने को तैयार
बैंक निफ्टी और निफ्टी हाल के दिनों में ब्रॉडर मार्केट की तुलना में कमजोर रहे हैं। जून तिमाही में बैंकिग और दूसरे दिग्गजों के अच्छे प्रदर्शन के चलते इस शेयरों में जोरदार खऱीदारी आई थी और ये ओवरबॉट हो गए थे। ऐसे में ट्रेडर्स ने हाल के दिनों में बैंकिग और दूसरे दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली की है। अब मुनाफावसूली का ये चक्र पूरा होता दिख रहा है। लंबी अवधि में बैंकिंग शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। पिछले दो सप्ताह के दौरान बैंक निफ्टी का 20-वीक एवरेज 44145 सुरक्षित रहा है। आगे ये लेवल बैंक निफ्टी के लिए बड़ा सपोर्ट साबित होगा। यहां से हम बैंक निफ्टी में फिर से 46000 की उम्मीद कर सकते हैं।
कई हफ्तों के कंसोलीडेशन के बाद जोरदार वापसी करने वाले निफ्टी ऑटो पर आपकी क्या राय है?
निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने फिर से तेजी पकड़नी शुरू कर दी है। वीकली चार्ट पर निफ्टी हमें ऊपरी बोलिंजर बैंड के पास यानी 16482 की ओर बढ़ता दिख सकता सकता है। ये लेवल निफ्टी ऑटो के लिए अगला रजिस्टेंस साबित हो सकता है। शॉर्ट टर्म नजरिए से देखें तो मार्च के निचले स्तर से ऑटो इंडेक्स में आई ये पांचवीं तेजी की लहर है। इसलिए इतनी तेजी के बाद शॉर्ट टर्म में निफ्टी ऑटो में गिरावट देखने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।