BSNL का धमाकेदार प्लान! सिर्फ ₹80 में 5 महीने करें बातें, कॉल और डेटा मिलेगा मुफ्त

BSNL के 397 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 150 दिनों यानी प्लान में कुल 5 महीने से की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप कम बजट में लंबी वैलिडिटी प्लान तलाश रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल का ये लंबी वैलिडिटी प्लान ग्राहकों के बीच हिट है

अपडेटेड Aug 22, 2023 पर 6:13 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 397 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 150 दिनों यानी प्लान में कुल 5 महीने से की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL Rupees 397 Prepaid Plan: बीएसएनएल ग्राहकों के लिए 400 रुपये से कम की कीमत में 5 महीने चलने वाला प्लान लेकर आया है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) ग्राहकों की जरूरतों को ध्यान में रखकर प्लान लाती रहती है। इस बार 397 रुपये में 150 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। अगर इस प्लान की एक महीने की कॉस्ट पर नजर डालें तो वह 80 रुपये से भी कम आती है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में..

BSNL का 397 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Prepaid Recharge Plan)

BSNL के 397 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 150 दिनों यानी प्लान में कुल 5 महीने से की वैलिडिटी मिलती है। अगर आप कम बजट में लंबी वैलिडिटी प्लान तलाश रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल का ये लंबी वैलिडिटी प्लान ग्राहकों के बीच हिट है। बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है लेकिन फायदा सिर्फ 60 दिन के लिए मिलता है। 60 दिन तक 2GB डेटा का फायदा मिलता है। साथ ही रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। अगर इसके बाद भी आपको डेटा चाहिए तो आपको डेटा के लिए अलग से टॉप अप रिचार्ज कराना होगा।


BSNL के साथ मिलते हैं ये फायदे

ग्राहकों को इसमें एक फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग टोन भी ग्राहकों को मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके 60 दिनों के बाद भी अनलिमिटेड डाटा और वॉइस कॉल मिले तो आप टॉपअप प्लान रिचार्ज कर सकते हैं। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी के ऑप्शन देख रहे हैं और उन्हें रिचार्ज सिम को एक्टिव रखने के लिए चाहिए।

Dealing Room Check: एक पीएसयू स्टॉक पर डीलर्स ने कराई बिकवाली और टाटा ग्रुप के स्टॉक में की खरीदारी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।