BSNL Rupees 397 Plan: बीएसएनएल ग्राहकों के बीच अपने किफायती प्लान के लिए फेमस है। लंबी वैलिडिटी और कम बजट वाले प्लान में बीएसएनएल के पास कई ऑप्शन है। यहां आपको बीएसएनएल के 397 रुपये के प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसमें 150 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यानी, ग्राहकों 80 रुपये मंथली खर्च में पूरे 5 महीने की वैलिडिटी मिलती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने 397 रुपये के प्लान में कई फायदे देती है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत..
BSNL का 397 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 397 Prepaid Recharge Plan)
BSNL के 397 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 150 दिनों की है। यानी इसमें कुल 5 महीने से की वैलिडिटी मिलती है। यानी 400 रुपये से कम के खर्च में आप 5 महीने के लिए रिचार्ज से फ्री जो जाएंगे। अगर आप कम बजट में लंबी वैलिडिटी प्लान तलाश रहे हैं, तो ये प्लान आपके लिए बेस्ट है। बीएसएनएल का ये लंबी वैलिडिटी प्लान काफी फेमस है।
बीएसएनएल के इस प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग मिलती है लेकिन फायदा सिर्फ 60 दिन के लिए मिलता है। 60 दिन तक 2GB डेटा का फायदा मिलता है। साथ ही रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। साथ ही एक फ्री पर्सनलाइज्ड रिंग टोन भी ग्राहकों को मिलती है। अगर आप चाहते हैं कि आपके 60 दिनों के बाद भी अनलिमिटेड डाटा और वॉइस कॉल मिले तो आप टॉपअप प्लान रिचार्ज कर सकते हैं।
ये है इस प्लान की मंथली कॉस्ट
BSNL के 397 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 150 दिन यानी 5 महीने की है। अगर इसके हर महीने के कॉस्ट को देखें तो 5 महीने के हिसाब से ये करीब 80 रुपये से भी कम आती है। अगर इसके हर महीने के कॉस्ट के साथ फायदे देखेंगे तो ये काफी किफायती प्लान है। ये प्लान उनके लिए बेस्ट है जो कम बजट में लंबी वैलिडिटी तलाश रहे हैं।