BSNL का सुपरहिट प्लान, सिर्फ 7 रुपये रोजाना के खर्च में देगा 255GB डेटा

BSNL Rupees 599 Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने सस्ते प्लान के लिए अपने ग्राहकों के बीच जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के 84 दिनो के प्लान के बारे में बता रहे हैं। BSNL के84 दिनों का प्लान सिर्फ 599 रुपये का है

अपडेटेड Feb 14, 2024 पर 7:30 AM
Story continues below Advertisement
BSNL के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 84 दिनों की है।

BSNL Rupees 599 Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) अपने सस्ते प्लान के लिए अपने ग्राहकों के बीच जाना जाता है। यहां आपको बीएसएनएल के 84 दिनो के प्लान के बारे में बता रहे हैं। BSNL के84 दिनों का प्लान सिर्फ 599 रुपये का है। अच्छी बात है कि इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट 7 रुपये है। इस 7 रुपये में आपको 255GB डेटा मिलेगा। यही प्लान की सबसे बड़ी खासियत है।

BSNL का 599 रुपये का रिचार्ज प्लान (BSNL Rupees 599 Recharge Plan)

BSNL के 599 रुपये वाले प्लान की वैलिडटी 84 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। कुल मिलाकर इस प्लान में ग्राहकों को 255GB डेटा मिलता है। इस प्लान में रोजाना 100 SMS मुफ्त मिलते हैं। ये बीएसएनएल के वैल्यू फॉर मनी प्लान में से एक है।


इनके लिए बेस्ट है ये प्लान

ये डेटा प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें डेटा की जरूरत ज्यादा होती है। खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें रात में जागने की आदत है। वह इस डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। बशर्ते आपके एरिया में बीएसएनएल के इंटरनेट डेटा के सिगनल अच्छे आते हैं। इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस हिसाब से इस प्लान की एक दिन की कॉस्ट करीब 7 रुपये आती है। यही दोनों इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है। अगर आप अपने लिए लंबी वैलिडिटी का प्लान ज्यादा डेटा के साथ देख रहे हैं तो ये प्लान आपकी मदद कर सकता है।

सर्वर एक्सेस करने के मामले में SEBI ने खारिज की NSE की सेटलमेंट याचिका

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।