BSNL का सुपरहिट प्लान! 80 रुपये के प्लान में 10 महीने तक जितनी मर्जी करें बातें, नहीं कटेगा फोन, डेटा और SMS सर्विस मिलेगी मुफ्त

BSNL Rupees 797 Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान के लिए जाना जाता है। अगर आप बीएसएनएल ग्राहक हैं तो आपको आज हम ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिये एक बार रिचार्ज कराके 300 दिनों के लिए निश्चिंत हो जाएंगे

अपडेटेड Aug 29, 2023 पर 5:02 PM
BSNL के 797 रुपये के प्रीपेड प्लान प्लान में 300 दिन की वैलिडिटी मिलती है।

BSNL Rupees 797 Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने सस्ते और वैल्यू फॉर मनी प्लान के लिए जाना जाता है। अगर आप बीएसएनएल ग्राहक हैं तो आपको आज हम ऐसे प्लान के बारे में बता रहे हैं जिसके जरिये एक बार रिचार्ज कराके 300 दिनों के लिए निश्चिंत हो जाएंगे। अगर आप भी महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हो गए हैं तो बीएसएनएल का ये प्लान आपके काम आ सकता है। आइए जानते हैं इस प्लान के फायदे।

BSNL का 797 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 797 Recharge Plan)

BSNL के 797 रुपये के प्रीपेड प्लान प्लान में 300 दिन की वैलिडिटी मिलती है। पहले इस प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती थी लेकिन बाद में वैलिडिटी का यह पीरियड घटा दिया गया। अगर 30 दिनों का मंथली प्लान देखें तो इसमें ग्राहकों को 10 महीने की वैलिडिटी मिलती है। ग्राहकों को इस प्लान में रोजाना 2GB डेटा मिलता है। साथ ही इस प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग की सर्विस भी मिलती है। साथ ही लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स का फायदा भी उठा सकते हैं। आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। हालांकि, ये सभी फायदे आपको 60 दिन के लिए मिलते हैं। इस प्लान में रोजाना की 2GB लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps पर आ जाएगी।


ये है इस प्लान का मंथली खर्च

अगर इस प्लान के हर महीने के खर्च यानी कॉस्ट को देखें तो वो सिर्फ 80 रुपये आती है। 80 रुपये में आप 10 महीने अपना सिम एक्टिव रख सकते हैं। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए बेस्ट है, जो कम कीमत में अपने सिम को एक्टिव रखना चाहते हैं। जो ग्राहक अपने लिए सस्ता सालाना रिचार्ज प्लान देख रहे हैं। ताकि, वह कम पैसों में पूरे साल अपना सिम एक्टिव रख सकें। ये BSNL के ग्राहकों के लिए वैल्यू फॉर मनी सालाना प्लान है।

Jio Financial का बिजनेस प्लान शानदार, लंबी अवधि में फिनेटक स्टार्टअप के लिए बन सकती है खतरा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।