BSNL Plan: बीसएनएल (BSNL) अपने सस्ते और वैल्यू प्लान्स के लिए जाना जाता है। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) के पास कई सालाना प्लान है। ये आपके रेगुलर प्लान की तुलना में आपकी जेब को भी फायदा पहुंचा सकते हैं। बीएसएनएल का 1,999 रुपये का सालाना प्लान 12 महीने की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान का मंथली खर्च सिर्फ 166 रुपये आता है। 166 मंथली खर्च में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और डेटा का फायदा मिलेगा।
BSNL का 1,999 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 1,999 annual Plan)
BSNL 1999 सालाना प्लान की वैलिडिटी 365 दिनों की है। यानी, आपका प्लान पूरे 12 महीने चलेगा और सिम पूरे साल एक्टिव रहेगा। अगर इस प्लान के फायदों की बात करें तो इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 3GB डेटा मिलता है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है जिन्हें रोजाना ज्यादा डेटा की जरूरत होत है। इसमें आपको पूरे साल 1095GB डेटा मिलेगा।
ये है BSNL का सुपरहिट प्लान
ये प्लान्स BSNL के सबसे बेस्ट प्लान की गिनती में शामिल है। ये अपने ग्राहकों की वजह से सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्लान है। इसके अलावा आपको रोजाना 100 SMS फ्री मिलते हैं। रोजाना की डेटा की 3GB लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 40Kbps पर आ जाएगी। ये जानकारी आपको BSNL की साइट पर भी मिल जाएगी।
1,999 रुपये के प्लान का मंथली खर्च आएगा सिर्फ 166 रुपये
बीएसएनएल के इस प्लान में अगर हर महीने आने वाले खर्च की बात करें तो इस प्लान की कॉस्ट 166 रुपये आएगी। 166 रुपये में आप पूरे 12 महीने यानी पूरे साल 365 दिन अपने परिवार, दोस्तों, घर दफ्तर में जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं। आपका फोन रिचार्ज नहीं होने या पैसे खत्म होने के कारण नहीं कटेगा। ये प्लान उन ग्राहकों को लिए बेस्ट है, जिन्हें पूरे साल के लिए अपनी सिम को एक्टिव रखना है। साथ ही जिन्हें डेटा की जरूरत सबसे अधिक होती है।