BSNL: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL का एक धमाकेदार प्लान है। BSNL के इस प्लान में 197 रुपये में पूरे 70 दिनों तक बात कर सकते हैं। आपका फोन कभी नहीं कटेगा। बीएसएनल के ग्राहक कम बजट में लंबी वैलिडिटी का ऑप्शन तलाश रहे हैं, ये प्लान उनके काम आएगा। ऐसे ग्राहक जो अपनी सिम को सस्ते में लंबे समय तक एक्टिव रखना चाहते हैं, ये उनकी जरूरत को पूरा करेगा। बीएसएनएल कम बजट में ज्यादा वैलिडिटी देता है। इस प्लान की 30 दिन के रिचार्ज के हिसाब से मंथली खर्च देखें तो वह सिर्फ 84 रुपये आता है।
