BSNL Rupees 48 Plan: सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल ग्राहकों को सस्ते प्लान देने के लिए जानी जाती है। बीएसएनएल अपने ग्राहकों को कम कीमत पर बेहतरीन ऑफर देने की कोशिश करता है। अगर आप बीएसएनएल का सिम इस्तेमाल करते हैं और सस्ते मंथली प्लान तलाश रहे हैं तो 48 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है। यह प्लान उन लोगों के लिए बेहतर है जो सेकेंडरी सिम के तौर पर बीएसएनएल का इस्तेमाल करते हैं। या जिन्हें फोन का इस्तेमाल सुनने के लिए ज्यादा करना है। ये प्लान ऐसे ग्राहकों के काम आ सकता है।
