BSNL का सुपरहिट प्लान, सिर्फ 485 रुपये में मिलेगी 82 दिनों की वैलिडिटी

BSNL: सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) अपने ग्राहकों को 82 दिनों का प्लान ऑफर कर रहे हैं। BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और मुफ्त डेटा का भी फायदा मिलता है। अगर आप भी ज्यादा फायदों के साथ बीएसएनएल का प्लान लेना चाहते हैं तो 485 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है

अपडेटेड Nov 22, 2023 पर 5:31 PM
अगर आप भी ज्यादा फायदों के साथ बीएसएनएल का प्लान लेना चाहते हैं तो 485 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है।

BSNL: सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटिड (BSNL) अपने ग्राहकों को 82 दिनों का प्लान ऑफर कर रहे हैं। BSNL के इस प्लान में अनलिमिटेड कॉल और मुफ्त डेटा का भी फायदा मिलता है। अगर आप भी ज्यादा फायदों के साथ बीएसएनएल का प्लान लेना चाहते हैं तो 485 रुपये का प्लान आपके काम आ सकता है। बीएसएनएल के 485 रुपये के प्लान के साथ ये फायदे मिलते हैं।

बीएसएनएल का 485 रुपये का प्लान (BSNL Rupees 485 Prepaid Recharge Plan)

485 रुपये के प्लान में 82 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। एक बार रिचार्ज कराकर करीब 3 महीने की छुट्टी हो जाएगी। बीएसएनएल के इस प्लान में रोजाना 1.5GB डेटा मिलता है। ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉइस कॉल और रोजाना 100 SMS मिलते हैं। BSNL के प्लान में ऐड-ऑन प्लान जैसे OTT ऐप्स की सर्विस नहीं मिलती है। इसमें ग्राहकों को लोकल और एसटीडी कॉल का भी फायदा मिलता है।


रोजाना का खर्च आएगा बस इतना

आप इन प्लान्स के रोजाना के खर्च की बात करें तो वह करीब 6 रुपये आता है। अगर एक महीने के खर्च की बात करें तो वह 162 रुपये आता है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर को कुल 123GB डेटा मिलता है। ये प्लान ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के काम आएगा। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा बीएसएनएल का 599 का प्लान भी हो जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

सरकार के इस कदम पर तेज बिकवाली, 4% टूट गया IDBI Bank का शेयर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।