BSNL का सुपरहिट प्लान, सिर्फ 147 रुपये में मिलती है 30 दिनों की वैलिडिटी, जानिए फायदे

BSNL: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के बीच सस्ते प्लान के लिए जानी जाती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के वैल्यू फॉर मनी प्लान हैं

अपडेटेड Feb 20, 2024 पर 4:49 PM
Story continues below Advertisement
BSNL के 147 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ प्लान की वैलिडटी 30 दिनों की है।

BSNL: सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL अपने ग्राहकों के बीच सस्ते प्लान के लिए जानी जाती है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited - BSNL) के वैल्यू फॉर मनी प्लान हैं। BSNL का ऐसा ही एक स्पेशल टैरिफ वाउचर प्लान 147 रुपये का है। ये प्लान 30 दिनों का है। आइए जानते हैं इस प्लान की खासियत।

BSNL का 147 रुपये का रिचार्ज प्लान

BSNL के 147 रुपये वाले स्पेशल टैरिफ प्लान की वैलिडटी 30 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना 10GB डेटा मिलता है। साथ ही BSNL ट्यून्स का फायदा भी मिलेगा। इससे ग्राहक अपने पसंद की कॉलर ट्यून्स लगा सकते हैं। इसमें 30 दिन ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑप्शन मिलता है। ग्राहक अपने मित्रों, परिवार के सदस्यों से जितनी मर्जी बातें कर सकते हैं।


सस्ते प्लान के फायदे

कॉलिंग बेनिफिट्स के साथ सब्सक्राइबर्स को 10GB डेटा मिलेगा। यदि आप एक अच्छे 4G (ये सर्विस कुछ ही एरिया में है।) या 3जी कवरेज एरिया में है तो 10 जीबी डेटा एक अच्छा ऑफर है। इस हाई-स्पीड डेटा का इस्तेमाल इंटरनेट ब्राउज करने, वीडियो स्ट्रीमिंग करने या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जुड़े रहने के लिए किया जा सकता है। ग्राहक बीएसएनएल वेबसाइट पर जाकर या अपने निकटतम बीएसएनएल रिटेलर से संपर्क करके या बीएसएनएल ऐप से रिचार्ज करके आसानी से बीएसएनएल एसटीवी 147 का लाभ उठा सकते हैं। अगर अनलिमिटेड वॉयस कॉल और डेटा चाहिए तो इस प्लान से जुड़ सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।