सरकार का ज्यादा फोकस इनकम टैक्स की नई रीजीम पर रहा है। पिछले कुछ सालों में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने नई रीजीम को अट्रैक्टिव बनाने के लिए कई ऐलान किए हैं। लेकिन, उन्होंने पुरानी रीजीम के बारे में कोई बड़ा ऐलान नहीं किया है। क्या सरकार पुरानी रीजीम को खत्म करने जा रही है?
