Gold Silver Price on Budget 2026: बीते एक हफ्ते में चांदी का भाव 1,34,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो चुका है। कुछ दिन पहले तक चांदी के 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम होने पर जो निवेशक खुश थे, वह सब अब शॉक्ड हो गए हैं.. जानिये शाम का चांदी का रेट
Gold Silver Price on Budget 2026: आज बजट के दिन 1 फरवरी 2026 को स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव 2,65,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। चांदी का भाव हफ्ते की शुरुआत में 4,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यानी, बीते एक हफ्ते में चांदी का भाव 1,34,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो चुका है। कुछ दिन पहले तक चांदी के 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम होने पर जो निवेश
Gold Silver Price on Budget 2026: आज बजट के दिन 1 फरवरी 2026 को स्पॉट मार्केट में चांदी का भाव 2,65,600 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। चांदी का भाव हफ्ते की शुरुआत में 4,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम रहा। यानी, बीते एक हफ्ते में चांदी का भाव 1,34,400 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो चुका है। कुछ दिन पहले तक चांदी के 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम होने पर जो निवेशक खुश थे, वह सब अब शॉक्ड हो गए हैं कि क्या चांदी में और गिरावट देखने को मिलेगी? यहां जानें शाम का रेट।
देश में सोने-चांदी के भाव ने 1 फरवरी 2026 को आम लोगों को शॉक्ड दिया है। MCX पर बजट के दिन कारोबार के दौरान सोने का भाव 9000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक कम हो गया। हालांकि, फिर सुधार आया और सोने के भाव में गिरावट 6,853 रुपये रह गई। सोने का भाव एक टाइम 6.45 फीसदी गिरकर 1,40,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।
वहीं, सिल्वर का दाम 26000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गया। अगर बीते 2 दिन के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो चांदी का भाव 2 दिनों में 71000 रुपये प्रति किलोग्राम तक कम हो गया है। शुक्रवार को चांदी का रेट 45000 रुपये गिर गया था। चांदी का भाव बीते एक हफ्ते में 1,34,400 रुपये सस्ता का हो चुका है। चांदी की शुरुआत आज 2.74 लाख रुपये प्रति किलोग्राम पर हुई।
हालांकि, ऐसी उम्मीद थी कि सरकार आज बजट में इंपोर्ट ड्यूटी कम करेगी। लेकिन ऐसा कोई ऐलान सरकार ने बजट में नहीं किया है। सरकार ने 24 जुलाई 2024 को बजट में सोने और चांदी पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 10% से घटाकर 6% और एग्रीकल्चर सेस 5% से घटाकर 1% करने का ऐलान किया था। अब इंडस्ट्री कस्टम ड्यूटी को 4 फीसदी करने की मांग कर रही थी।