Get App

Business Idea: गांव से लेकर शहर में कहीं भी करें यह बिजनेस, लाखों रुपये महीना होगी कमाई

Business Idea: खीरा की खेती आप किसी भी जगह पर कर सकते हैं। यह फसल सिर्फ 2 महीने में तैयार हो जाती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 09, 2021 पर 1:13 PM
Business Idea: गांव से लेकर शहर में कहीं भी करें यह बिजनेस, लाखों रुपये महीना होगी कमाई

Business Idea: अगर आप कम समय में कोई ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं जहां लागत कम हो, जगह का कोई झंझट न हो और हर महीने मोटी कमाई हो। तो हम आपको एक ऐसी खेती करने का आइडिया दे रहे हैं जहां आप लाखों रुपये महीना आराम से कमा सकते हैं।

आप खीरा की खेती (Cucumber Farming) करना शुरू कर सकते हैं। इसकी खासियत यह है कि इसे किसी भी तरह की मिट्टी में उगाया जा सकता है। यानी इसे आप बलुई मिट्टी, चिकनी मिट्टी, दोमट मिट्टी, काली मिट्टी, सिल्ट मिट्टी कहीं भी इसकी खेती कर सकते हैं।

ऐसे में आप अपने गांव से लेकर शहर में कहीं भी इसकी खेती कर सकते हैं। इन दिनों खीरे की अच्छी डिमांड है। खीरा के बिना तो सलाद भी अधूरा ही रहता है। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद रहता है।

हर महीने होगी लाखों रुपये की कमाई

खीरे की फसल 60 से 80 दिनों में तैयार हो जाती है। खीरे का मौसम तो गर्मी में माना गया है। लेकिन बारिश के समय भी इसकी अच्छी खेती हो जाती है। और बाजार में लाकर बंपर कमाई भी की जा सकती है। खीरा की खेती के लिए जमीन का PH 5.5 से 6.8 तक अच्छा माना गया है। से नदियों और तालाबों के किनारे भी उगाया जा सकता है।

सरकार से भी सब्सिडी लेकर शुरू कर सकते हैं खेती

सब समाचार

+ और भी पढ़ें