Get App

Business Idea: SBI एटीम फ्रेंचाइजी के जरिये महीने में कमाए 60,000 रुपये महीना, जानिएं कहां करना होगा अप्लाई

अगर आप भी कम खर्च में स्वयं का बिजनेस करना चाहते हैं तो SBI आपको कमाई करने का मौका दे रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2021 पर 7:19 PM
Business Idea: SBI एटीम फ्रेंचाइजी के जरिये महीने में कमाए 60,000 रुपये महीना, जानिएं कहां करना होगा अप्लाई

Earn money with SBI ATM Franchise: अगर आप भी कम खर्च में स्वयं का बिजनेस करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) आपको कमाई करने का मौका दे रहा है। देश का सबसे बड़ा पब्लिक सेक्टर बैंक आपको घर बैठे कमाई का मौका दे रहा है। आइए जानते हैं हजारों रुपये कमाने के लिए आपको बिजनेस की शुरुआत कैसे करनी। SBI के नए बिजनेस आइडिया के जरिये आप घर बैठे आसानी से 60,000 रुपये महीना तक कमा सकते हैं।


ATM फ्रेंचाइजी से कर सकते हैं हजारों की कमाई


SBI की एटीएम फ्रेंचाइजी (SBI ATM Franchise) के जरिये पैसा कमा सकते हैं। SBI के एटीएम बैंक की जगह अलग-अलग कंपनियां लगाती हैं। बैंक ATM लगाने का कॉन्ट्रेक्ट अन्य कंपनियों को देती है। ये कंपनियां अपने हिसाब से ATM लगवाती हैं। आइए जानते हैं कि SBI ATM के लिए आपको क्या चाहिए होगा।


1- SBI ATM की फ्रेंचाइजी लेने के लिए आपके पास 50-80 स्‍क्‍वॉयर फुट की जगह होनी चाहिए।


2- एसबीआई बैंक के दूसरे एटीएम से उसकी दूरी 100 मीटर होनी चाहिए।


3- ये जगह ग्राउंड फ्लोर पर होनी चाहिए और अच्छी विजिबिलिटी वाली जगह होनी चाहिए।


4- यहां 24 घंटे बिजली की सप्लाई होनी चाहिए और 1 किलोवाट का बिजली कनेक्‍शन होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें