Business Idea: इस बिजनेस में कम खर्च में पाएं तगड़ा मुनाफा, नौकरी के साथ करें लाखों रुपये की अतिरिक्त कमाई

इस बिजनेस के जरिए आप कम लागत से लाखों रुपये महीना कमा सकते हैं

अपडेटेड Sep 23, 2021 पर 1:04 PM

Business Idea: आज कल के इस अर्थयुग में अगर आप नौकरी पेशा के साथ कुछ अतिरिक्त कमाई करना चाहते हैं तो हम आपको एक ऐसा आडिया दे रहे हैं, जिसमें आप घर बैठे लाखों रुपये की आसानी से कमाई कर सकते हैं।

वैसे भी भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां पशुपालन का भी अहम योगदान है। देश के छोटे और सीमांत किसान अतिरिक्त आमदनी के लिए पशुपालन का सहारा लेते हैं। इसमें बकरी पालन का काम सदियों से चलता आ रहा है।

बकरी पालन के साथ सबसे अच्छी बात है कि इसे कम स्थान और कम खर्च में किया जा सकता है। बकरी पालन एक कार्मशियल बिजनेस माना जाता है, जो किसी देश की अर्थव्यवस्था और पोषण में बहुत योगदान देता है। बकरी फार्म (Goat Farm) गांवों की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। बकरी पालन से दूध, खाद जैसे तमाम लाभ मिलते हैं।

Business Idea: इस प्रोडक्ट की है देश-विदेश में जबरदस्त डिमांड, हर महीने होगी बंपर कमाई

सरकार से मिलती है सब्सिडी

बकरी पालन के बिजनेस के लिए केंद्र सरकार से 35 फीसदी की सब्सिडी मिलती है। वहीं कई राज्य सरकारें भी सब्सिडी मुहैया कराती है। हरियाणा सरकार 90 फीसदी तक सब्सिडी दे रही है। अगर आपको इस बिजनेस को शुरू करने के लिए पैसे नहीं है तो बैंक से लोन भी ले सकते हैं।


कम खर्च और तगड़ा मुनाफा

एक बकरी को मोटे तौर पर एक वर्ग मीटर एरिया की जरूरत होती है। अगर बकरियों के लिए आहार की बात करें तो किसी भी दूसरे पशु के मुकाबले कम खर्च करना पड़ता है। आम तौर पर एक बकरी को दो किलो चारा और आधा किलो दाना देना ठीक रहता है। बकरी के दूध से लेकर मांस तक में मोटी कमाई है। बकरी के दूध का मार्केट में काफी डिमांड है। वहीं, इसका मांस सबसे अच्छे मांस में से एक है जिसकी घरेलू मांग बहुत अधिक है।

Business Idea: यह कंपनी दे रही है हर महीने लाखों रुपये कमाई करने मौका, जानिए कैसे उठाएं फायदा

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।