Business Idea: अगर आप जॉब करते –करते थक गए हैं, या अपनी नौकरी से ऊब गए हैं। सुबह 9 बजे से 6 बजे की जीवन शैली से आप खुश नहीं है तो दूसरे सेक्टर में हाथ अजमा सकते हैं और लाखों रुपये कमा सकते हैं।
Business Idea: अगर आप जॉब करते –करते थक गए हैं, या अपनी नौकरी से ऊब गए हैं। सुबह 9 बजे से 6 बजे की जीवन शैली से आप खुश नहीं है तो दूसरे सेक्टर में हाथ अजमा सकते हैं और लाखों रुपये कमा सकते हैं।
नौकरी के बजाय अब बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जहां आप नौकर से सीधे मालिक बन जाएंगे। इसके साथ ही कई लोगों को रोजगार भी मुहैया करा सकते हैं। इसके लिए कुछ करने की चाहत और इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। आज कई पढ़े लिखे लोग खेती किसानी की ओर मुड़ कर लाखों रूपये आराम से कमा रहे हैं। खेती से जुड़े कारोबार के लिए सरकार सहायता भी कर रही है।
आज हम आपको अदरक की खेती (Ginger Farming) करने का आइडिया दे रहे हैं। जिसका इस्तेमाल चाय से लेकर सब्जी, अचार तक में इस्तेमाल होता है। सालभर अच्छी मांग के बने रहने के साथ ही शानदार कीमत भी मिलती है। इसकी सर्दियों में जबरदस्त डिमांड रहती है। इसके साथ पूरे साल ठीकठाक मांग बनी रहती है। इसमें आप नौकरी से ज्यादा मुनाफा (profitable business) कमा सकते हैं। सबसे खास बात है कि इसकी खेती के लिए केंद्र सरकार (Central Govt) से मदद भी मिल जाएगी।
कैसे की जाए अदरक की खेती?
अदरक की खेती बारिश के पानी निर्भर करती है। इसकी खेती अकेले या पपीता और दूसरी बड़े पेड़ों वाली फसलों के साथ भी की जा सकती है। एक हेक्टेयर में बुआई के लिए 2 से 3 टन तक बीज की जरूरत पड़ती है। अदरक की खेती को बेड़ बनाकर करना चाहिए। इसके अलावा बीच में नालियां बनाने से पानी भी आसानी से निकल जाता है। पानी रुकने वाले खेतों में अदरक की खेती नहीं करनी चाहिए। अदरक की खेती के लिए 6-7 पीएच वाली जमीन बेहतर मानी जाती है। अदरक की पिछली फसल के कंद का इस्तेमाल किया जाता है। बड़े बड़े अदरक के पंजों को इस तरह तोड़ लेते हैं कि एक टुकड़े में दो से तीन अंकुर रहें।
अदरक बुवाई का तरीका
अदरक की बुवाई करते समय कतार से कतार की दूरी 30-40 सेंटीमीटर और पौधे से पौधे की दूरी 25 से 25 सेंटीमीटर होना चाहिए। इसके अलावा बीच कंदों को चार से पांच सेंटीमीटर गहराई में बोने के बाद हल्की मिट्टी या गोबर की खाद से ढक देना चाहिए।
कितना आएगा खर्च
अदरक की फसल को तैयार होने में 8 से 9 महीने का समय लग सकता है। एक हेक्टेयर में अदरक की पैदावार 150 से 200 क्विंटल तक हो जाती है। एक हेक्टेयर में अदरक की खेती में करीब 7-8 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है।
कितनी होगी कमाई
अगर अदरक से कमाई की बात करें तो एक हेक्टेयर में अदरक की पैदावार 150-200 क्विंटल हो सकती है। बाजार में अदरक करीब 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यदि इसे 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से माने तो एक हेक्टेयर में 25 लाख रुपये तक की आसानी से कमाई हो जाएगी। इसमें आए सभी खर्चों को निकालने के बाद भी 15 लाख रुपये तक का आसानी से मुनाफा हो जाएगा।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।