Get App

Business Idea: नौकरी से थक गए हैं तो शुरू करें यह बिजनेस, सालाना होगा 15 लाख रुपये से ज्यादा का मुनाफा

Business Idea: सिर्फ नौकरी से ही पैसा नहीं कमाया जा सकता, खेती के जरिए भी लाखों रुपये कमाए जा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 11, 2021 पर 10:44 AM
Business Idea: नौकरी से थक गए हैं तो शुरू करें यह बिजनेस, सालाना होगा 15 लाख रुपये से ज्यादा का मुनाफा

Business Idea: अगर आप जॉब करते –करते थक गए हैं, या अपनी नौकरी से ऊब गए हैं। सुबह 9 बजे से 6 बजे की जीवन शैली से आप खुश नहीं है तो दूसरे सेक्टर में हाथ अजमा सकते हैं और लाखों रुपये कमा सकते हैं।

नौकरी के बजाय अब बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जहां आप नौकर से सीधे मालिक बन जाएंगे। इसके साथ ही कई लोगों को रोजगार भी मुहैया करा सकते हैं। इसके लिए कुछ करने की चाहत और इच्छा शक्ति की जरूरत होती है। आज कई पढ़े लिखे लोग खेती किसानी की ओर मुड़ कर लाखों रूपये आराम से कमा रहे हैं। खेती से जुड़े कारोबार के लिए सरकार सहायता भी कर रही है।

आज हम आपको अदरक की खेती (Ginger Farming) करने का आइडिया दे रहे हैं। जिसका इस्तेमाल चाय से लेकर सब्जी, अचार तक में इस्तेमाल होता है। सालभर अच्‍छी मांग के बने रहने के साथ ही शानदार कीमत भी मिलती है। इसकी सर्दियों में जबरदस्‍त डिमांड रहती है। इसके साथ पूरे साल ठीकठाक मांग बनी रहती है। इसमें आप नौकरी से ज्‍यादा मुनाफा (profitable business) कमा सकते हैं। सबसे खास बात है कि इसकी खेती के लिए केंद्र सरकार (Central Govt) से मदद भी मिल जाएगी।

कैसे की जाए अदरक की खेती?

अदरक की खेती बारिश के पानी निर्भर करती है। इसकी खेती अकेले या पपीता और दूसरी बड़े पेड़ों वाली फसलों के साथ भी की जा सकती है। एक हेक्टेयर में बुआई के लिए 2 से 3 टन तक बीज की जरूरत पड़ती है। अदरक की खेती को बेड़ बनाकर करना चाहिए। इसके अलावा बीच में नालियां बनाने से पानी भी आसानी से निकल जाता है। पानी रुकने वाले खेतों में अदरक की खेती नहीं करनी चाहिए। अदरक की खेती के लिए 6-7 पीएच वाली जमीन बेहतर मानी जाती है। अदरक की पिछली फसल के कंद का इस्तेमाल किया जाता है। बड़े बड़े अदरक के पंजों को इस तरह तोड़ लेते हैं कि एक टुकड़े में दो से तीन अंकुर रहें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें