Get App

Business Idea: इस सुपरहिट बिजनेस में मामूली रकम लगाएं, लाखों रुपये महीना कमाएं, जानिए तरीका

कम समय और कम पूंजी में इस बिजनेस के जरिए मोटी कमाई कर सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 04, 2021 पर 8:13 AM
Business Idea: इस सुपरहिट बिजनेस में मामूली रकम लगाएं, लाखों रुपये महीना कमाएं, जानिए तरीका

Business Idea: अगर आप कोई अच्छा बिजनेस करने की तलाश में हैं, जहां कम लागत से मोटी रकम कमाई जा सकती है। इसके लिए आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इस बिजनेस में आपको मामूली रकम खर्च करनी है ओर लाखों रुपये की आमदनी होगी।

यह बिजनेस है मछली पालन। मछली पालन को अग्रेंजी भाषा में फिश फार्मिंग (fish farming) भी कहा जाता है। सरकार किसानों की आमदनी को दोगुनी करने के लिए मछली के बिजनेस पर ज्यादा फोकस कर रही है, जिसमें सरकार की ओर से आर्थिक सहायता भी मुहैया कराई जाती है।

कैसे कमाएं लाखों रुपये

मछली पालन का बिजनेस शुरू (Start own business) करना हैं तो इसकी आधुनिक तकनीक के जरिए बंपर मुनाफा हो सकता है। मछली पालन के लिए इन दिनों बायोफ्लॉक तकनीक(Fish Farming Business by Biofloc Technique) काफी मशहूर है। कई लोग इस तकनीक का इस्तेमाल करके लाखों में कमाई कर रहे हैं।

कई अलग-अलग राज्यों में मछली पालन के लिए किसानों को ट्रेनिंग भी दी जाती है। किसान ट्रेनिंग के बाद इस बिजनेस में महज 25000 रुपये लगाकर मुनाफा कमाने लगते हैं। इसके लिए आपके पास कुछ तकनीक और जगह होनी चाहिए। मछुवारों के लिए बीमा योजना और सब्सिडी भी सरकार की तरफ से मिलती है। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए भी लोन लेकर इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। कुल लागत का 75 फीसदी तक लोन केंद्र सरकार की तरफ से मिल सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें