Business Idea: बेहद कम पैसे लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, घर बैठे कमाएं 3 लाख रुपये

पारंपरिक फसलों की खेती के मुकाबले इसमें खर्च थोड़ा ज्यादा होता है लेकिन कमाई बंपर होती है

अपडेटेड Nov 12, 2021 पर 8:59 AM

Business Idea: अगर आप नौकरी के साथ में खेती के जरिए भी लाखों रुपये की कमाई करना चाहते हैं तो आपको एक बेहतर आइडिया दे रहे हैं। इसमें अगर आपके पास खेत भी नहीं है तब भी आप खेती कर सकते हैं।

इन दिनों देश में औषधीय पौधों (Medicinal Plant) की खेती का चलन तेजी से बढ़ रहा है। कम उत्पादन और अधिक मांग के चलते खेती करने वाले किसानों को अच्छी कमाई हो रही है। साथ ही सरकार भी किसानों की इनकम बढ़ाने के मकसद से मेडिसिनल प्लांट की खेती को प्रोत्साहित कर रही है।

मेडिसिनल प्‍लांट (Medicinal Plant) की खेती के लिए न तो बड़े खेत की जरूरत है और न ही बहुत अधिक निवेश करने की। इस तरह की खेती के लिए अपना खेत होना भी जरूरी नहीं है। इसे आप कॉन्ट्रैक्ट पर भी ले सकते हैं, आजकल कई कंपनियां कॉन्ट्रैक्ट पर Medicinal Plant की खेती करा रही है। इनकी खेती शुरू करने के लिए आपको कुछ हजार रुपए ही खर्च करने की जरूरत है, लेकिन कमाई लाखों में होती है।


किन चीजों की कर सकते हैं खेती

ज्‍यादातर हर्बल प्‍लांट जैसे स्टीविया, शतावरी, सर्पगंधा, तुलसी, आर्टीमीसिया एन्‍नुआ, मुलैठी, एलोवेरा, शतावरी, इसबगोल जैसे चीजों की खेती की जा सकती है। इनमें से कुछ पौधों को छोटे गमलों में भी उगाए जा सकता है। दवा और आयुर्वेद में इस्तेमाल के कारण किसानों को अच्छी कीमत मिल जाती है।

3 महीने में 3 लाख की कमाई

आमतौर पर तुलसी को धार्मिक मामलों से जोड़कर देखा जाता है लेकिन, मेडिसिनल गुण वाली तुलसी की खेती से कमाई की जा सकती है। तुलसी के कई प्रकार होते हैं, जिनसे यूजीनोल और मिथाईल सिनामेट होता है। इनके इस्‍तेमाल से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाएं बनाई जाती हैं। 1 हेक्‍टेयर पर तुलसी उगाने सिर्फ 15,000 रुपये कर्छ होंगे, लेकिन, 3 महीने बाद ही यह फसल करीब 3 लाख रुपये तक में बिक जाती है।

स्टीविया की खेती से होगी मोटी कमाई

स्टीविया (stevia) की खेती में सबसे अच्छी बात है कि खाद और कीटनाशक की जरूरत नहीं पड़ती। दरअसल इसके पौधे को कीट नुकसान नहीं पहुंचाते। वहीं एक बार फसल लगाने पर 5 साल तक पैदावार मिलती है और हर साल उत्पादन बढ़ता जाता है। किसान बताते हैं कि स्टीविया की एक एकड़ क्षेत्र में खेती करने पर 1 लाख रुपए का खर्च आता है और कमाई करीब 6 लाख रुपए तक होती है। यानी किसान को 5 लाख का शुद्ध मुनाफा होता है। यहीं वजह है कि आज बड़ी संख्या में किसान स्टीविया की खेती कर रहे हैं।

देश-दुनिया में जिस तरह डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ी है, उसमें stevia की मांग तेजी से बढ़ रही है। stevia का पौधा 60 से 70 सेंटी मीटर बड़ा होता है। stevia कई साल तक चलने वाला पौधा है जिसमें बहुत सी शाखा होती है। stevia की पत्तियां भले ही आम पौधों की तरह हों, लेकिन यह चीनी से 25-30 गुना अधिक मीठी होती हैं। भारत के बेंगलुरु, पुणे, इंदौर और रायपुर जैसे शहरों में stevia की खेती हो रही है। दुनिया में स्टीविया की खेती पैराग्वे, जापान, कोरिया, ताईवान और अमेरिका जैसे देशों में होती है।

जरूरी है ट्रेनिंग

मेडिसिनल प्‍लांट की खेती के लिए जरूरी है कि आपके पास अच्‍छी ट्रेनिंग हो जिससे कि आप भविष्‍य में धोखा न खाएं। लखनऊ में सेंट्रल इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिसिनल एंड एरोमैटिक प्‍लांट (सीमैप) इन पौधों की खेती के लिए ट्रेनिंग देता है। सीमैप के जरिए ही दवा कंपनियां आपसे कांट्रेक्‍ट साइन भी करती हैं, इससे आपको इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।