Business Idea: कोरोना काल में कई लोगों की नौकरी (जॉब) पर खतरों के बादल मंडराने लगे। न जाने कितने लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा। अगर आप भी नौकरी से परेशान हो गए हैं। तो हम आपको एक ऐसा बिजनेस करने का आइडिया बता रहे हैं, जहां आप मेट्रो शहरों की नौकरी से ज्यादा मोटी कमाई कर सकते हैं।
इस बिजनेस में आप सीधा नौकर से मालिक बन जाएंगे। आज कल की युवा पीढ़ी खेती की ओर भी ध्यान दे रही है, न जाने कितने IIT, IIM के छात्रों ने खेती को बिजनेस के रूप में लिया और हर महीने लाखों रुपये की मोटी कमाई कर रहे हैं।
आप अदरक की खेती कर सकते हैं। हमारे देश में अदरक का इस्तेमाल आदिकाल से हो रहा है। सर्दियो में तो अदरक को रामबाण के रूप में लिया जाता है। कोरोना काल में तो अदरक भी किसी संजीवनी से कम नहीं साबित हुई। इसकी वजह से ये रही लोगों ने चाय में अदरक की मात्रा बढ़ गई और लोग अदरक का काढ़ा भी पीने लगे। अदरक की मांग देश और दुनिया में दिनों दिन तेजी से बढ़ती जा रही है।
अदरक की फसल को तैयार होने में 8 से 9 महीने का समय लग सकता है। एक हेक्टेयर में अदरक की पैदावार 150 से 200 क्विंटल तक हो जाती है। एक हेक्टेयर में अदरक की खेती में करीब 7-8 लाख रुपये तक का खर्च आ सकता है।
अगर अदरक से कमाई की बात करें तो एक हेक्टेयर में अदरक की पैदावार 150-200 क्विंटल हो सकती है। बाजार में अदरक करीब 80 रुपये प्रति किलो बिक रही है। यदि इसे 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से माने तो एक हेक्टेयर में 25 लाख रुपये तक की आसानी से कमाई हो जाएगी। इसमें आए सभी खर्चों को निकालने के बाद भी 15 लाख रुपये तक का आसानी से मुनाफा हो जाएगा।