Get App

Business Idea: इस बिजनेस ने कमाई में तोड़ दिया 80 साल का रिकॉर्ड, आप भी कर सकते हैं मोटी कमाई

सिर्फ 1 लाख रुपये लगाकर बेकरी का बिजनेस शुरू किया जा सकता है और 40,000 रुपये महीना तक कमा सकते हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 30, 2021 पर 10:50 AM
Business Idea: इस बिजनेस ने कमाई में तोड़ दिया 80 साल का रिकॉर्ड, आप भी कर सकते हैं मोटी कमाई

Business Idea: कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान एक ऐसा बिजनेस रहा, जिसने 80 साल का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। अगर आप भी कारोबार जगत में हाथ अजमाना चाहते हैं तो इस बिजनेस में उतर सकते हैं।

दरअसल, हम बात कर रहे हैं बिस्किट की, जिसकी हमेशा डिमांड बनी रहती है। लॉकडाउन के दौरान जब की धंधे मंदी के दौर से गुजरने लगे उस समय समय पारले जी बिस्कुट की इतनी अधिक बिक्री हुई है कि पिछले 82 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। ऐसे में बेकरी प्रोडक्ट बनाने की यूनिट लगाना बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सरकार मदद भी कर रही है। सरकार की मुद्रा स्कीम के तहत आपको आसानी से लोन मिल जाएगा। इस तरह के बिस्कुट, केक, चिप्स या ब्रेड बनाने के लिए मैन्युफैक्चरिंग यूनिट शुरू करने के लिए प्लांट लगाने के लिए जगह, लो कैपसिटी मशीनरी और रॉ मैटेरियल में निवेश करना होगा।

मुद्रा स्कीम के तहत बिजनेस शुरू करने के लिए आपको सिर्फ 100000 रुपये निवेश करना होगा। कुल खर्च का 80 फीसदी तक फंड की मदद सरकार से मिल जाएगी। इसके लिए सरकार ने खुद प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार की है। इस बिजनेस से हर महीने 40000 रुपये से ज्यादा की कमाई आसानी से कर सकते हैं।

Business Idea: घर बैठे शुरू करें यह स्वदेशी बिजनेस, सरकारी मदद से हर महीने लाखों रुपये कमाएं
 
बिस्कुट प्लांट का खर्च

प्रोजेक्ट लगाने में कुल खर्च 5.36 लाख  रुपये लगेंगे। इसके लिए अगर आपके पास 1 लाख रुपये तो बाकी की रकम मुद्रा लोन के जरिए मिल जाएगी। मुद्रा स्कीम के तहत सेलेक्शन हने पर बैंक से टर्म लोन 2.87 लाख रुपये और वर्किंग कैपिटल लोन 1.49 लाख रुपये मिल जाएगा।

प्रोजेक्ट के तहत 500 वर्गफुट तक का खुद की जगह होनी जरूरी है। अगर नहीं है तो इसे रेंट पर लेकर प्रोजेक्ट फाइल के साथ दिखाना होगा। 5.36 लाख रुपए में कुल सालाना उत्पादन और उसकी बिक्री का अनुमान कुछ इस तरह से लगाया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें