Business Idea: सिर्फ 20,000 रुपये खर्च करके इस पौधे से होगी 3.5 लाख रुपये की कमाई, सरकार भी करेगी मदद

Business Idea: Bonsai Plant का इस्तेमाल सजावट, ज्योतिष, वास्तुकला के लिए किया जा सकता है

अपडेटेड Nov 10, 2021 पर 11:13 AM

Business Idea: इन दिनों औषधीय पौधों की डिमांड काफी बढ़ गई है। कई लोगों ने इन्हें पैसा कमाने का अच्छा जरिया बना रखा है। इस कैटेगरी में बोन्साई प्लांट (Bonsai Plant) का पौधा शामिल है, इसे आजकल लोग गुडलक मानते हैं।

ऐसे में अगर दिमाग में कोई बिजनेस का खयाल है तो आप बोन्साई प्लांट (Bonsai plant) को उगाने और बेचने का काम शुरू कर सकते हैं। आप इस प्लांट के जरिए अच्छी कमाई कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप बोन्साई प्लांट के जरिए कैसे पैसे कमा सकते हैं और इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको पैसे खर्च करने पड़ेंगे।

 Business Idea: सिर्फ 25,000 रुपये लगाकर शुरू करें यह बिजनेस, हर महीने 3 लाख रुपये कमाएं, सरकार दे रही सब्सिडी

बोन्साई प्लांट का इस्तेमाल सजावट के उद्देश्य के अलावा ज्योतिष (astrology) और वास्तुकला(architecture) के लिए भी उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा बोन्साई प्लांट की खेती करने के लिए केंद्र सरकार (Central Government) भी आर्थिक मदद (financial assistance) मुहैया कराती है।

आप इस बिजनेस को 20,000 रुपए में भी शुरू कर सकते हैं। फिलहाल शुरुआत में आप इसे अपनी जरूरत के हिसाब से छोटे या बड़े लेवल पर शुरु करें। इसके बाद प्रॉफिट और सेल बढ़ने पर बिजनेस को और अधिक बढ़ाया जा सकता है।

दो तरीकों से कर सकते हैं बिजनेस


पहला तरीके में आप बहुत ही कम पैसे लगाकर अपने घर पर ही इस बिजनेस को शुरू कर सकते हैं। लेकिन इसमें थोड़ा समय लगेगा। क्योंकि बोन्साई प्लांट को तैयार होने में कम से कम दो से पांच साल का समय लगता है। इसके अलावा आप नर्सरी से तैयार प्लांट लाकर उन्हें 30 से 50 फीसदी अधिक कीमत पर भी बेच सकते हैं।

कितनी होगी प्लांट की कीमत

आजकल लोग इसे लकी प्लांट के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। इसे घर और ऑफिस में सजावट के लिए रखा जाता है। लिहाजा इस प्लांट की डिमांड काफी बढ़ गई है। आजकल बाजार में इन पौधों की कीमत 200 रुपये से लेकर करीब 2500 रुपये तक हो सकती है। इसके अलावा बोन्साई प्लांट के शौकीन लोग इसकी मुंह मांगी कीमत भी देने के लिए तैयार रहते हैं।

इन सामानों की होगी जरूरत

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए आपको साफ पानी, रेतीली मिट्टी या रेत, गमले और कांच के पॉट, जमीन या छत, 100 से 150 वर्ग फुट, साफ कंकड़ या कांच की गोलियां, पतला तार, पौधों पर पानी छिड़कने के लिए स्प्रे बॉटल, शेड बनाने के लिए जाली की जरूरत पड़ेगी। अगर आप इसे छोटे लेवल पर शुरू करेंगे तो करीब 5,000 रुपये की जरूरत पड़ेगी। वहीं थोडा से लेवल बढ़ाने पर 20,000 रुपये तक खर्च आएगा।

Business Idea: हर दिन 4,000 -5,000 रुपये करनी है कमाई तो शुरू करें यह बिजनेस, तुरंत बनेंगे लखपति

कितनी मिलती है सरकारी मदद

तीन साल में औसतन 240 रुपये प्रति प्लांट की लागत आएगी, जिसमें से 120 रुपये प्रति प्लांट सरकारी सहायता मिलेगी। नार्थ ईस्ट को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में इसकी खेती के लिए 50 फीसदी सरकार और 50 फीसदी किसानों को पैसा लगाना होता है। 50 फीसदी सरकारी शेयर में 60 फीसदी केंद्र और 40 फीसदी राज्य की हिस्सेदारी होगी। जबकि नार्थ ईस्ट में 60 फीसदी सरकार और 40 फीसदी किसान को पैसा लगाना होता है। 60 फीसदी सरकारी पैसे में 90 फीसदी केंद्र और 10 फीसदी राज्य सरकार का शेयर होगा। जिले में इसका नोडल अधिकारी आपको पूरी जानकारी मुहैया करा देगा।

होगी 3.5 लाख रुपये की कमाई 

जरूरत और प्रजाति के हिसाब से आप एक हेक्टेयर में 1500 से 2500 पौधे लगा सकते हैं। अगर आप 3 गुणा 2.5 मीटर पर पौधा लगाते हैं तो एक हेक्टेयर में करीब 1500 प्लांट लगेंगे। साथ में आप दो पौधों के बीच में बची जगह में दूसरी फसल उगा सकते हैं। 4 साल बाद 3 से 3.5 लाख रुपए की कमाई होने लगेगी। बता दें कि इसमें हर साल रिप्लांटेशन करने की जरूरत नहीं होती है, क्योंकि बांस की पौध करीब 40 साल तक चलती है। अगर आप दूसरी फसलों के साथ खेत की मेड़ पर 4 गुणा 4 मीटर पर बांस लगाते हैं, तो एक हेक्टेयर में चौथे साल से करीब 30 हजार रुपये की कमाई हो सकती है। इसकी खेती से किसान अच्छी कमाई कर सकते हैं।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।